सीएम गहलोत ने 10 जनपथ को छावनी बनाने पर एनडीए सरकार पर साधा निशाना, कहा- तानाशाह सरकार का अघोषित आपातकाल
जयपुर, 3 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में ईडी की कार्रवाई को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। ईडी ने दिल्ली में हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपद को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।

मीडिया पर भी हुए हमलावर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपद को पुलिस छावनी बनाने की कार्रवाई का घोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडियन) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेस जनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक और ट्वीट कर मीडिया पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मीडिया इस अन्याय के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा है। ईडी ने बुधवार को हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया है। ईडी ने इसकी वजह बताई है कि तलाशी के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। इसलिए तलाशी पूरी नहीं कर पाए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि एजेंसी से बिना अनुमति लिए यह परिसर खोला नहीं जा सकता। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपद की सुरक्षा बढ़ाने के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों की मानें तो यदि कभी भी कांग्रेस दफ्तर पर छापेमारी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications