CM अशोक गहलोत का ऑफर, बोले- राजस्थान बजट 2022 में जो चाहे मांग लो, फिर ऐसा मौका नहीं आने वाला

जयपुर, 17 फरवरी। राजस्थान बजट 2022 को अंतिम रूप दिया जा चुका है। विधानसभा में जल्द ही बजट पेश होने वाला है। बजट को लेकर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने खास ऑफर भी दिया। उन्होंने बजट में जो चाहो मांग लेने को कहा है।

rajasthan budget 2022

दरअसल, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने ही प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां दी हैं। सीकर जिले की खंडेला विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला को किसान आयोग का अध्यक्ष व दीपचंद खैरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।

जयपुर में बुधवार को विधायक खंडेला ने कार्यभार संभालने पहुंचे। इस दौरान सीएम गहलोत ने खंडेला व खैरिया से राजस्थान बजट 2022-23 पर भी चर्चा की। सीएम ने उनसे कहा कि राजस्थान का बजट 2023 आ रहा है। जो चाहे मांग लो, ऐसा मौका फिर नहीं आने वाला...।

सीएम ने कहा कि बजट से पहले किसानों को लेकर कोई सुझाव देना चाहो तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आपस में बात करके दे सकते हैं। कृषि मंत्री को भी मैंने खास तौर से कहलवाया है। अगर कृषि विभाग की ओर से कोई बात करना चाहते हैं तो बताइएगा।

बता दें कि राजस्थान बजट 2022-23 में पहली बार राज्य सरकार अलग से कृषि बजट भी पेश करेगी। सीएम बोले कि प्रदेश में कृषि बजट की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान सरकार का यह प्रयास कैसा लगे। बताना जरूर। कोई कमी होगी तो सुधार कर लेंगे।

इस मौके पर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने कहा कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे। अभी तक शायद वो उसमें पूरी तरह कामयाब नहीं हुए हैं। हम लोग चाहेंगे किसानों की आमदनी बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+