राजस्थान से BTP विधायक का एक और वीडियो सामने आया, बोले-'पुलिस ने निकाली गाड़ी की चाबी'
जयपुर। राजस्थान का राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। राज्यसभा चुनाव 2020 के पहले अशोक गहलोत सरकार गिराने की कथित साजिशों से शुरू हुआ राजस्थान सियासी संकट एसओजी-एसीबी में मामला दर्ज होने से लेकर सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने तक पहुंच गया है। गोविंद डोटासरा को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान के सियासी संकट को देखते हुए विधायकों की बाड़ाबंदी का भी खेल चल रहा है। इस बीच डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक राजकुमार रोत ने दो वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन की दादागिरी की बात कही है।
Recommended Video

पहले वीडियो में बताया 'हमें कैद कर लिया'
मंगलवार सुबह उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें विधायक राजकुमार रोत यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि उन्हें एक तरह से कैद करके रखा गया है। चारों तरफ पुलिस को लगा दिया गया है और निकलने नहीं दिया जा रहा है। राज्य में जो संकट पैदा हुआ है, उसमें हर कोई यही कह रहा है कि मेरे साथ चलो, मेरे साथ चलो, हमें कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस का तर्क-'कोई खतरा है आपको'
वहीं, अपने दूसरे वीडियो में राजकुमार रोत में गाड़ी में बैठे नजर आए और इसी दौरान राजस्थान पुलिस के जवानों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। पुलिसकर्मी ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। पुलिस ने गाड़ी की चाबी निकालने की वजह के पीछे तर्क दिया कि कोई खतरा है कि इसलिए उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। गाड़ी की चाबी निकाली है।
पार्टी ने जारी किया व्हिप
बता दें कि इस वक्त राजस्थान में विधायकों का नंबर खेल चल रहा है। राजस्थान में भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायक हैं। पार्टी ने अपने 2 विधायक राजकुमार रोत और रामप्रसाद डिंडोर को व्हिप जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि आप दोनों को आदेश दिया जाता है कि राजस्थान के वर्तमान राजनीतिक संकट में आप विधानसभा के फ्लोर टेस्टिंग में कांग्रेस और बीजेपी में से किसी को वोट नहीं देंगे और ना ही सचिन पायलट या अशोक गहलोत को वोट देंगे।












Click it and Unblock the Notifications