भाजपा नेता मदन दिलावर के विवादित बोल-राजस्थान का मेवात इलाका बन गया मिनी पाकिस्तान
भाजपा नेता मदन दिलावर के विवादित बोल-राजस्थान का मेवात इलाका बन गया मिनी पाकिस्तान
जयपुर, 15 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा सत्र में भाजपा विधायक व नेता प्रतिपक्ष मदन दिलावर ने प्रदेश के मेवात इलाके की तुलना पाकिस्तान से की है। इसके बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ।

विधानसभा सत्र में बोलते हुए भाजपा नेता मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान का मेवात इलाका मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है। यहां पर हिन्दू आतंकित हैं। उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इस वजह से वे मेवात क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हैं। मेवात में उनके लिए खतरा बढ़ता जा रहा है।
मेवात इलाके में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की अयोग्यता के कारण महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अत्याचार के कई मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर जबरन धर्म परिवर्तन भी करवाया जा रहा है। यहां मुसलमान हिंदू लड़कियों को धोखा देते हैं, उन्हें भागने के लिए मजबूर करते हैं और फिर उनका धर्म परिवर्तन करते हैं।
मदन दिलावर के इस विवादित बयान पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया। डोटासरा ने जवाब देते हुए कहा कि आप (भाजपा) केवल हिंदू-मुस्लिम राजनीति करना जानते हैं। इस वजह से आपको एक वोट नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications