Rajasthan: CM भजन लाल शर्मा दिन में कहा-'चालू रहेंगी गहलोत सरकार की योजनाएं', शाम को बंद कर दी RYMP
Ashok Gehlot government's scheme closed: राजस्थान चुनाव से पहले अशोक गहलोत सरकार को जो डर था अब चुनाव के बाद वो ही होने लगा है।
राजस्थान में भाजपा सरकार आते ही उसने अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद कर शुरू कर दिया है। शुरुआत राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना (RYMP) से की है।

यह भी पढ़ें- Chief Secretary Rajasthan: राजस्थान में बदलेगा मुख्य सचिव, जानें किस IAS पर मेहनबान होगी भजन लाल सरकार?
अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को 31 दिसंबर से बंद किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
खास बात यह है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को दिन में राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा था कि अशोक गहलोत सरकार की योजनाएं बंद नहीं की जाएगीं।
शाम होते-होते राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को बंद करने के आदेश जारी हो गए। इस योजना के बंद होने से प्रदेश के 5 हजार युवा बेरोजगार हो जाएंगे।
राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार द्वारा राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को बंद करने के फैसल पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को इस योजना के नाम से परेशानी थी तो राजीव गांधी सेवा केंद्रों की तरह नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर सकती थी।
पूर्व सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को बंद करके युवाओं की सेवाएं समाप्त करना उचित नहीं है। ये युवा मित्र सरकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: तीसरी पत्नी सपना सोनी का सबसे बड़ा खुलासा, देखें 11 मिनट का वायरल वीडियो
जबकि वसुंधरा राजे सरकार द्वारा अस्थायी तौर पर लगाए गए पंचायत सहायकों को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने स्थायी करके उनकी तनख्वाह तक बढ़ाई थी। इसी सोच के साथ भजन लाल सरकार को भी राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को जारी रखना चाहिए था।
राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना
बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की।
इसमें युवाओं को सरकार के अलग-अलग विभागों की योजनाओं की जानकारी ट्रेनिंग दी जाती थी। फिर ये युवा मित्र बनकर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते थे। दो साल में करीब 5 हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications