राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन सामग्री जयपुर पहुंची, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

जयपुर, 14 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए मतपेटी और निर्वाचन सामग्री जयपुर पहुंच गई है। कड़े सुरक्षा बीच निर्वाचन सामग्री को दिल्ली से जयपुर लाई गई। निर्वाचन सामग्री को विधानसभा के स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। अधिकृत सहायक रिटर्निंग अधिकारी जोगाराम और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के विशेषाधिकारी सुरेश नवल बुधवार की शाम निर्वाचन सामग्री लेकर दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच एस्कॉर्ट कर सामग्री विधानसभा परिसर पहुंचाई गई। राष्ट्रपति चुनाव के लिए देशभर में 37 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चुनाव के बाद मतपेटियां नई दिल्ली में राज्यसभा में सुरक्षित रखी जाएगी।

nirvachan

18 जुलाई को होगा मतदान

राष्ट्रपति पद के लिए राजस्थान विधानसभा के कक्ष संख्या 751 में 18 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान में राजस्थान के सभी विधायक और सांसद हिस्सा लेंगे। प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने का जिम्मा स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव जोगा राम और मुख्य अन्वेषण और संदर्भ अधिकारी राजस्थान विधानसभा को दिया गया है। मतगणना 21 जुलाई को होगी।

vidhansabha

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+