पिकअप से बांध उखाड़ ले गए साढ़े 4 लाख से भरा ATM, CCTV फुटेज‍ में देखें कैसे दिया वारदात को अंजाम?

ATM Loot In Bagru Jaipur : जयपुर में एटीएम उखाड़ने का मामला जयपुर जिले के बगरू का है। BOB के इस ATM को पिकअप से बांधकर उखाड़ने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ATM Loot In Bagru Jaipur

राजस्‍थान में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला जयपुर जिले के बगरू में सामने आया है। यहां पर लाखों रुपयों से भरा एटीएम रात को बदमाश पिकअप के बांधकर उखाड़कर ले गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Boytram Dudi: Brave Soldier का 100 साल में निधन, बना गए एक अनोखा रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी
    बगरू कस्‍बे में BOB का एटीएम

    बगरू कस्‍बे में BOB का एटीएम

    मीडिया से बातचीत में एडिशनल डीसीपी (वेस्‍ट) रामसिंह ने बताया कि बगरू कस्‍बे में लिंक रोड बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के पास उसका एटीएम है। गुरुवार सुबह लोगों ने ATM के दरवाजे का कांच टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

    तीन मिनट तक वे एटीएम के पास खड़े रहे

    तीन मिनट तक वे एटीएम के पास खड़े रहे

    पुलिस पूछताछ में बैंक अधिकारियों से पता चला कि एटीएम में चार लाख 57 हजार रुपए भरे हुए थे। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ कि रात करीब 3 बजकर 34 मिनट पर सात बदमाश पिकअप लेकर पहुंचे। सभी ने नकाब से चेहरा ढक रखा था। तीन मिनट तक वे एटीएम के पास खड़े रहे। कोई हलचल नहीं की। इधर-उधर देखा और फिर पहले तो सीसीटीवी को तोड़ने की कोशिश की। उसके बाद तार का एक हिस्‍सा एटीएम और दूसरा पिकअप से बांध दिया। फिर एटीएम को पिकअप से बांधकर खींचा। जिससे एटीएम उखड़ गया। एटीएम ले जाते समय सीसीटीवी में दुबारा तोड़फोड़ की गई।

    सिकंदरा चौराहे पर पिकअप को पकड़ लिया

    सिकंदरा चौराहे पर पिकअप को पकड़ लिया

    बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ने के बाद उसे पिकअप में रखकर उस पर कंबल डालकर ले गए। पूरी वारदात में महज दस मिनट लगे। खास बात यह है कि गुरुवार सुबह दौसा पुलिस ने सिकंदरा चौराहे पर पिकअप को पकड़ लिया और उसमें सवार तीन बदमाशों को भी। उनसे एटीएम भी बरामद कर लिया।

    लोकेन्द्र अलवर के रैणी थाने का हिस्ट्रीशीटर

    बदमाशों में शामिल ​लोकेन्द्र अलवर के रैणी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ करीब 22 मामले और गणेश के खिलाफ करीब 20 मामले दर्ज हैं। इनके अलावा अन्य 4 बदमाश फरार होने में सफल रहे। बदमाशों के पास से बरामद पिकअप के नंबर भी फर्जी निकले।

    इन बदमाशों को पकड़ा

    • लोकेन्द्र सिंह (27) पुत्र भूपेन्द्र उर्फ भागीरथ निवासी रैणी, अलवर
    • गणेश चौधरी (28) पुत्र रामरतन चौधरी निवासी चोरू फागी, जयपुर
    • हितेश सैनी (20) पुत्र गिरधारी लाल सैनी निवासी लक्ष्मणगढ़, अलवर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+