VIDEO : प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की बातों में इतना अंतर नहीं होना चाहिए, NRC पर मोदी करें मन की बात-गहलोत

जयपुर। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनआरसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी के वक्तव्य में इतना बड़ा फ़र्क नहीं होना चाहिए। एक कहते हैं कि एनआरसी पर सरकार में कोई चर्चा ही नहीं है। जैसे उनको मालूम ही नहीं हो और गृहमंत्री जी 4 महीने से चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं पूरे देश में एनआरसी लागू करके रहूंगा।

Ashok Gehlot Demands Modi should Mann Ki Baat on NRC

जयपुर के रविन्द्र मंच में भारतीय राष्ट्रीय महिला फेडरेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प​त्रकारों से बातचीत में कहा कि यह आश्चर्य की बात है, हो क्या रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात और एनआरसी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज पूरा देश चिंतित है। मैं आग्रह करूंगा इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से उस चिंता को दूर करने के लिए उन्हें आगे आना चाहिए।

मन की बात तो तब होगी जब मन की बात इस पर करेंगे, देश की जनता को स्पष्ट आश्वासन देंगे कि देश में NRC लागू नहीं होगी। कोई चिंता करने की बात नहीं है। संविधान और युवा पीढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले कि संविधान की भावना के अनुरूप देश चलना चाहिए ताकि हर व्यक्ति को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय मिल सके।

गहलोत ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए आज युवा पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है। स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में यह उचित नहीं है। महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर हुए 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना सुनिश्चित हुआ। असहमति का मतलब राष्ट्रद्रोह नहीं है। देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों की आज और अधिक आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+