सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए अशोक गहलोत सरकार का बड़ा ऑफर, ऐसे मिलेंगे 5 लाख रुपए
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 10 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का विज्ञापन देगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अक्सर कहते हैं कि 'आप मांगते-मांगते थक जाओगे मैं देता-देता नहीं थकूंगा' अब राजस्थान सरकार ने इस दायरे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी शामिल कर लिया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी बड़ा ऑफर दिया है। राजस्थान सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 10 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक के विज्ञापन देने का निर्णय किया है।

जिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट और यूट्यूब चैनल में से किसी भी एक पर फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 हजार से ज्यादा है, वे राजस्थान सरकार से विज्ञापन पाने के पात्र होंगे।
राजस्थान जनसम्पर्क निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का छह माह का रिकॉर्ड देखा जाएगा। विज्ञापन के लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। हर श्रेणी में पोस्ट व वीडियो की संख्या अलग अलग निर्धारित की गई है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के अलावा प्रतिष्ठित व्यक्तियों व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स विभागीय समिति की अनुशंषा पर बिना किसी कैटेगिरी व दरों को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रुपए तक का विज्ञापन मिलेगा।
फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स की चार श्रेणियां
- न्यूनतम 10 लाख पर अधिकतम पांच लाख का विज्ञापन हर माह
- 5 लाख पर दो लाख का विज्ञापन
- 1 लाख पर 50 हजार का विज्ञापन
- 10 हजार पर 10 हजार का विज्ञापन
फेसबुक व इंस्टाग्राम रील के कितने पैसे?
- श्रेणी ए- एक रील या पोस्ट के 10000
- श्रेणी बी- एक रील या पोस्ट के 5000
- श्रेणी सी- एक रील या पोस्ट के 3000
- श्रेणी डी- एक रील या पोस्ट के 1000
- (रील न्यूनतम 10 सेकंड और पोस्ट तीन फोटो या तीन वीडियो के साथ)
ट्विटर पर कितने पैसे मिलेंगे?
- श्रेणी ए- 10 हजार रुपए
- श्रेणी बी - 5 हजार रुपए
- श्रेणी सी - 3 हजार रुपए
- श्रेणी डी - 1 हजार रुपए
- (यह राशि एक टवीट या वीडियो के लिए)












Click it and Unblock the Notifications