सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तय होगा अशोक गहलोत के भविष्य का फैसला, इन मुद्दों पर होगी बात
जयपुर, 29 सितंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार की देर शाम विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। इस मुलाकात के बाद तय होगा कि अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे या नहीं। इसी बीच सचिन पायलट की गुरुवार को प्रियंका गांधी के साथ बैठक की चर्चा भी है। अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर भी बात होगी।


गहलोत से मिलने पहुंचे मुकुल वासनिक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक जोधपुर हाउस पहुंचे। सोनिया गांधी से मुलाकात से ठीक पहले मुकुल वासनिक और अशोक गहलोत ने जोधपुर हाउस में बातचीत की खबर है। गहलोत ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर वासनिक से बात की। इस दौरान इस बात की भी चर्चा की गई कि राजस्थान की सियासी घटनाक्रम को लेकर सोनिया गांधी से क्या बातचीत की जाए। गहलोत और वासनिक के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई है।

दिल्ली में मीडिया से मुखातिब हुए गहलोत
अशोक गहलोत से दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बात की। राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि यह सब घर की बातें हैं। राजनीति में यह सब चलता रहता है। हम इसे सुलझा लेंगे। गहलोत ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को लेकर मीडिया का अपना दृष्टिकोण हो सकता है। हम सब को यह चिंता है कि देश किस दिशा में जा रहा है और इस चिंता को लेकर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद होगा अध्यक्ष पद के लिए फैसला
अशोक गहलोत की आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात होगी। इसके बाद ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत के नामांकन पर फैसला होगा। दिल्ली पहुंचने पर अशोक गहलोत के तेवर काफी नरम दिखे। सोनिया से मुलाकात से पहले अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे दिल में जो नंबर वन होता है। हम उसी की अगुवाई में काम करते हैं। हम आगे भी सोनिया गांधी के नेतृत्व में एकजुट रहेंगे। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा अनुशासन रहता है।

दिग्विजय सिंह पहुंचे दिल्ली, कल करेंगे नामांकन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के बीच दिल्ली पहुंच गए हैं दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के अध्यक्ष दिल्ली से बाहर होने की वजह से दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को अपना नामांकन पत्र जमा कराएंगे सिंह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ केरल में थे जिस फ्लाइट से दिग्विजय सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए उसमें केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे












Click it and Unblock the Notifications