Rajasthan Cabinet : गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे, दोपहर दो बजे PCC कार्यालय में बैठक
जयपुर, 20 नवंबर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले शनिवार शाम सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इससे एक दिन पहले शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का इस्तीफा आया था।
Recommended Video

रविवार दोपहर दो बजे सभी मंत्रियों व विधायकों को पार्टी मुख्यालय बुलाया गया। जहां बैठक होगी। उसमें मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे नए मंत्री राजभवन में पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए हैं। प्रतापसिंह खाचरियावास ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे की पुष्टि की है। सभी मंत्रियों ने हाईकमान पर फैसला छोड़कर इस्तीफे दिए हैं।
खबर है कि राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार 2021 को लेकर सारी मशक्कत पूर्ण हो चुकी है। सुबह सीएम अशोक गहलोत व प्रभारी अजय माकन ने मंत्रिमंडल पुनर्गठन में शामिल होने वाले संभावित नामों और मंत्रिमंडल से ड्रॉप होने वाले नामों को लेकर चर्चा की।
राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications