मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में राजे सरकार के खिलाफ आरएसएस का प्रदर्शन

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी पर हमेसा से ही आरएसएस का चेहरा होने का आरोप लगता आया है। लेकिन राजस्थान की भाजपा सरकार को आरएसएस के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ आरएसएस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये हैं।

दरअसल जयपुर में मेट्रों ट्रेन के निर्माण का काम चल रहा है, वहीं जब मेट्रो के रूट में बाधा बन रहे एक मंदिर को तोड़ दिया गया तो आरएसएस के कार्यकर्ता राजे सरकार के खिलाड़ सड़कों पर प्रदर्शन करने उतर आये।

आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक मंदिर तोड़े जाने के विरोध में सड़क जाम की। वहीं संघ को मनाने के लिए राजे सरकार की सारी कोशिशे नाकाम रही, यही नहीं कई विधायकों ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध किया और प्रदर्शन में शामिल हुए।

वहीं प्रांत के आरएसएस संघचालक रमेश अग्रवाल ने मंदिर तोड़े जाने के सरकार के फैसले को गलत ठहराया है। आपको बता दें कि जयपुर में चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए बन रहे टनल रूट सहित शहर के अन्य इलाकों से 86 मंदिरों को हटाकर दूसरी जगह बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिले अक्षय सिंह के परिवार से, परिवार ने आर्थिक मदद के प्रस्ताव को ठुकराया की निष्पक्ष जांच की मांग। शिवराज सिंह ने कहा कि वह अक्षय सिंह की बहन को नौकरी दिये जाने के लिए भी उनसे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार जिस भी तरह की मदद की बात करेगा हम उसके लिए खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+