राजस्थान : एसएचओ पॉजिटिव आते ही 46 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन, एक मकान के 26 किराएदार भी आए चपेट में
जयपुर। राजस्थान में अनलॉड-1 की शुरुआत के साथ ही कोरोना का संक्रमण रफ़्तार पकड़ चुका है। पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नौ जून सुबह साढ़े दस बजे जारी रिपोर्ट में 144 नए केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 61 मामले जयपुर जिले से हैं।

चंदवाजी थानाधिकारी कोरोना पॉजिटिव
जयपुर जिले के चंदवाजी पुलिस थाने के एसएचओ भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। चंदवाजी थाना प्रभारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने के सभी 46 पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा जयपुर शहर के सुभाष चौक इलाके के चाणक्य मार्ग के एक किराए के मकान में भी कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां पर रहने वाले 26 किराएदार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

अचरोल चौकी से होगा कामकाज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर मुख्यालय ज्ञानचंद यादव ने बताया कि चंदवाजी पुलिस थाने को रविवार देर शाम सेनेटाइज करवाया है। एसआई के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों सहित सभी थाना स्टाफ को क्वारंटीन किया है। रोजमर्रा के कार्य करने के लिए जयपुर पुलिस लाइन से 10 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। चंदवाली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद संपूर्ण कार्य अचरोल सहित अन्य चौकियों से होगा। इसके लिए एक अतिरिक्त वाहन भी लगाया गया है।

अमरसर का कांस्टेबल भी कोरोना पॉजिटिव
चंदवाजी पुलिस थाना के कोरोना पॉजिटिव एसआई व अमरसर निवासी कोरोना पॉजिटिव कांस्टेबल के संपर्क में आए 12 जनों के चिकित्सा टीम ने सोमवार को सैम्पल लिए हैं। अमरसर निवासी कोरोना पॉजिटिव कांस्टेबल के संपर्क में आए छह परिजनों सहित आठ जनों के भी सैम्पल लिए हैं। वहीं, मंगलवार को जयपुर में दो, अजमेर में एक, जोधपुर में एक और अन्य राज्य के एक व्यक्ति की मौत हो जाने से कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 251 हो गई।

कहां कितने नए मामले
जयपुर में 61
भरतपुर में 30
अलवर में 11
जोधपुर में आठ
चूरू में सात
कोटा में छह
सीकर में पांच
बाड़मेर में चार
दौसा में तीन
जालोर एवं झालावाड़ में दो-दो
बीकानेर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर में एक-एक

किस जिले में कुल कितने मामले
जयपुर में 2321
जोधपुर में 1887
भरतपुर में 760
कोटा में 530
डूंगरपुर में 381
झालावाड़ 331
सीकर 296
अलवर में 161
बाडमेर 110
बीकानेर 113
चूरू में 161
दौसा में 72
जालोर में 172
सवाईमाधोपुर में 45
श्रीगंगानगर में 10
अजमेर में 368
बांसवाडा में 89
बारां में 60
भीलवाड़ा में 176
बूंदी में सात
चित्तौडगढ़ में 198
धौलपुर मे 69
हनुमानगढ़ में 30
जैसलमेर में 74
झुंझुनू में 163
करौली में 29
नागौर में 503
पाली में 602
प्रतापगढ़ में 14
राजसमंद में 162
सिरोही में 210
टोंक में 175
उदयपुर में 587












Click it and Unblock the Notifications