Rajasthan News: जयपुर में एक साथ बाल सुधार गृह से 22 बच्चे फरार, अधिकारियों की फूली सांसें

Jaipur News: राजधानी जयपुर में आज बाल सुधार गृह से एक साथ 22 बच्चे फरार होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

बाल अपचारियों द्वारा बाल सुधार गृह की ग्रिल तोड़कर भागने से अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक कुल 22 बच्चे फरार हुए है।

22-children-abscond-from-juvenile-home-in-jaipur-simultaneously-officials-sigh

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल सुधार गृह से 22 बच्चें एक साथ फरार हुई है। फरार होने की सूचना फैलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।

एक साथ इतने सारे बच्चों के फरार होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस फरार बच्चों को पकड़ने के लिए तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक बाल अपचारियों ने बाल सुधार गृह की ग्रिल तोड़ कर बच्चे वहां से भाग निकले। 22 बच्चों के फरार होने की सूचना फैलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।

एक साथ इतने सारे बच्चों के फरार होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस फरार बच्चों को पकड़ने के लिए कार्रवाई में जुट गयी है।

फरार बच्चे बाल सुधार गृह के स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ कर भागने के वारदात को अंजाम दिया है। बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड को इनके भागने की भनक तक नहीं लगी।

सभी अपचारियों ने बड़े ही शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि बच्चों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच किया जा रहा है कि अपचारियों ने कैसे इतने बड़े वारदात को अंजाम दिया।

बाल अपचारियों के भागने के मामले पहले भी आ चुके सामने

आपकों बता दे कि बाल सुधार गृह में पिछले एक साल में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इसी तरह, आठ महीने पहले भी एक साथ 15 बच्चों ने ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया था।

तब अपचारी बाथरुम की शॉफ्ट को तोड़कर दूसरी ओर कूदकर भाग गए। सुबह बच्चों को गायब देखकर पुलिस को जानकारी दी गई तो हडकंप मच गया।

सूचना के बाद कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज चैक किए। पुलिस ने फरार हुए बाल अपचारियों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+