Covid-19 Rajasthan : कोरोना के 12 नए मामले, 191 पर पहुंचा आंकड़ा, 41 पॉजिटिव तबलीगी जमात वाले
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 अप्रैल 2020 को जारी रिपोर्ट के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूरे राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 191 तक पहुंच गया है।

एक दिन में सामने आए 8 मामले
बता दें कि बीते चौबीस घंटे के दौरान पूरे राजस्थान में 12 नए पॉजिटिव केस आए हैं। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात केस के बाद देशभर के साथ-साथ में भी पॉजिटिव केस तेजी से बढ़े हैं। राजस्थान के में अब तक 41 तबलीगी जमात के लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 8 मामले बीते चौबीस घंटे में सामने आए हैं।

झुंझुनूं में एक साथ 6 मामले
बीते कुछ दिन से शांत रहे झुंझुनूं जिले ने फिर सबको चौंका दिया है। झुंझुनूं में एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 6 मामले सामने आए हैं। इनमें मंडावा व झुंझुनूं के एक-एक और चार व्यक्ति खेतड़ी के रहने वाले हैं। सभी छहों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को झुंझुनूं के पचेरी में आइसोलेशन में रखा गया है। इसी के साथ ही इन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

अब किस जिले में कितने पॉजिटिव
1 भीलवाड़ा 27
2 झुंझुनूं 15
3 जयपुर 55
4 पाली 1
5 प्रतापगढ़ 2
6 सीकर 1
7 जोधपुर 10
8 डूंगरपुर 3
9 चूरू 10
10 अजमेर 5
11 अलवर 2
12 टोंक 16
13 भरतपुर 1
14 धौलपुर 1
15 उदयपुर 4
16 बीकानेर 3
17 दौसा 1
18 बांसवाड़ा 1

भीलवाड़ा महा कर्फ्यू दूसरा दिन
राजस्थान में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट भीलवाड़ा देश का वो पहला शहर बन चुका है जहां महा कर्फ्यू लगाना पड़ा है। भीलवाड़ा महा कर्फ्यू के दूसरे दिन शनिवार को पूरे शहर में शांति रही। 13 अप्रैल तक जारी रहने वाले महा कर्फ्यू के दौरान लोग पूरी तरह से घरों में कैद है।

यूं पहुंचा राजस्थान का आंकड़ा 191 तक
राजस्थान में कुल कोरोना पॉजिटिव बता दें कि राजस्थान में यूं तो 121 लोग ही पॉजिटिव पाए गए हैं, मगर इटली के दो शख्स भी जयपुर में जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले थे। इनके अलावा 27 पॉजिटिव लोग ईरान समेत कई देशों से भारत लाए गए हैं, जिन्हें जोधपुर व जैसलमेर स्थित आर्मी कैंप में रखा गया है। साथ ही 41 लोग तबलीबी जमात वाले हैं। ऐसे में कुल आंकड़ा 191 तक पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications