Rajasthan News: राजस्‍थान में इन 8 ट्रेनों के 100 फेरे हुए कैंसिल, जानिए कौन-कौन से रूट होंगे प्रभावित?

which train cancel in Jaipur: रेलवे ने उत्‍तर-मध्‍य भारत में दिसंबर से फरवरी को कोहरे की संभावना को देखते हुए आठ ट्रेनों के सौ से ज्‍यादा फेरों को निरस्‍त कर दिया है।

Which Train Cancel in Rajasthan: त्‍यौहारी सीजन में सफर करने वालों को ट्रेन का इंतजार है। इस बीच राजस्‍थान से खबर है कि यहां पर भारतीय रेलवे ने आठ ट्रेनों के 100 से ज्‍यादा फेरे कैंसिल करने का निर्णय किया है। हालांकि यह फैसला दिवाली के मौके पर लागू नहीं होगा बल्कि अगले माह से इसका असर पड़ेगा।

दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक के लिए ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके मुताबिक दिसंबर से फरवरी के बीच उत्‍तर व मध्‍य भारत में भयंकर कोहरा पड़ने की संभावना को देखते हुए ट्रेनों के फेरे कैंसिल किए हैं।

upcoming cancelled trains

दैनिक भास्‍कर की एक रिपोर्ट के अनुसार आठ ट्रेनों में से चार ट्रेन तो ऐसी हैं, जिनको कोहरे के कारण दिसंबर, जनवरी व फरवरी में चलाया ही नहीं जाएगा।

ये ट्रेनें आंशिक रद्द

  • गाड़ी संख्या 14724 भिवानी-प्रयागराज और गाड़ी संख्या 14723 प्रयागराज-भिवानी को आंशिक रूप से रद्द किया है। ये गाड़ी 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज के बीच रद्द रहेगी।
  • रोजाना अंबाला-श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14525 अम्बाला-श्रीगंगानगर और गाड़ी संख्या 14526 श्रीगंगानगर-अम्बाला को 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक रद्द करने का निर्णय किया गया है।

इन ट्रनों के फेरे घटाए

  • गाड़ी संख्या 12988 अजमेर- सियालदाह को 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही चलेगी, जबकि सप्ताह के शेष दिन रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12987 सियालदाह-अजमेर 3 दिसंबर से 1 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही चलेगी, जबकि शेष दिन रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 15909 डिब्रुगढ-लालगढ़ 2 दिसंबर से 24 फरवरी सप्ताह में केवल 6 दिन ही चलेगी, ये ट्रेन हर शनिवार को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक हर मंगलवार को रद्द रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+