Congress Candidate List: क्‍या राजस्‍थान चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची में 100 उम्‍मीदवारों को मिलेगा टिकट?

rajasthan election candidate list 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में उम्‍मीदवारों की कांग्रेस की पहली और भाजपा की दूसरी सूची का इंतजार खत्‍म होने को है।

Rajasthan Congress Candidates: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची का इंतजार खत्‍म होने को है। दिल्‍ली में स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक के अगले दिन गुरुवार को राजस्‍थान कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची जारी की जा सकती है।

खबर है कि बुधवार सुबह नौ बजे से के्रदीय चुनाव समिति में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की 200 सीटों पर पहली सूची में 106 प्रत्‍याशियों के नामों पर चर्चा की गई है। इनमें से पांच-छह नामों पर सहमति नहीं बन पाई।

 first list of Congress in Rajasthan election 2023

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 106 नामों के सिंगल पैनल को रखा गया था, जिसमें छह उम्‍मीदवारों के नामों पर आपत्ति होने के कारण उनको होल्‍ड पर रखा गया है। ऐसे में राजस्‍थान में कांग्रेस अपनी पहली सूची में 100 उम्‍मीदवारों को मैदान में उतार सकती है।

सीईसी की बैठक में राहुल गांधी, राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हुए। वहीं, मंगलवार को गौरव गोगोई, सीएम अशोक गहलो, राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी, सीडब्‍लयूसी सदस्‍य सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई सदस्‍य मौजूद रहे।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। 9 अक्‍टूबर को आचार संहिता लगने के साथ ही भाजपा ने अपने 41 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें सात सांसदों को भी टिकट दिया गया था। कांग्रेस अभी तक एक भी सूची जारी नहीं कर पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+