7.9 करोड़ के नकली नोट छत्तीसगढ़ से विशाखापत्तनम ले जा रहे तीन लोग गिरफ्तार, बस्तर सीमा के पास धरे गए

जगदलपुर। जगदलपुर-रायपुर से विशाखापत्तनम ले जाए जा रहे 7 करोड़ 90 लाख रुपये के नकली नोट ओडिशा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किए है। ये नोट एक फॉर्ड कार से बरामद हुए है। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो 7.90 करोड के जाली नोट जगदलपुर-रायपुर से विशाखापत्तनम ले जा रहे थे।

Three person from Chhattisgarh arrested with fake currencies of crores

कोरापुट पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण गुंटुपल्ली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर सीमा पर हमेशा की तरह गाड़ियों की चेकिंग के दौरान छत्तीसगढ़ नंबर की एक फॉर्ड कार से चार ट्रॉली बैग मिले है। बैग में 500 रुपए के कुल 1580 बंडल थे और हर बंडल में 500 के 100 नोट थे। साथ ही कहा कि पूछताछ करने पर तीनों ने कबूल किया कि उन्हें ये नकली नोट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कलर कॉपी बनाने वाले से मिले हैं। साथ ही कहा कि वो इन नकली नोटों को विशाखापत्तनम में किसी को देने जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, नकली नोटों की ये रकम करीब 7.90 करोड़ रुपए है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से पांच मोबाइल फोन और 35,000 कैश भी जब्त किया है। कोरापुट पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण गुंटुपल्ली ने कहा कि हमने इस मामले में जांच तेज कर दी है। आरोपियों ने रायपुर से यात्रा करते हुए कई चौकियों और पुलिस स्टेशनों को पार किया था। ओडिशा बॉर्डर पर सुनकी आखिरी पुलिस चौकी थी। पुलिस को संदेह था कि वो भांग ले जा रहे है, लेकिन तलाशी में नकली नोट मिल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+