Jagdalpur: गोधन न्याय योजना ने बदली तकदीर, गोबर बेचकर सोनारू ने खरीदी मोटर सायकल
Jagdalpur: सुराजी ग्राम योजना योजना का लाभ लेकर बड़ेकड़मा गौठान में 395 क्विटल गोबर विक्रय कर राशि 79 हजार रूपये की कमाई की है।

Jagdalpur: जगदलपुर के दरभा जनपद पंचायत के अंतर्गत बड़ेकड़मा के सोनारू मोहरे पेशे से चरवाहा हैं। सोनारू को भी सुराजी ग्राम योजना का लाभ मिला है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
सोनारू ने इस योजना का लाभ लेकर बड़ेकड़मा गौठान में 395 क्विटल गोबर विक्रय कर राशि 79 हजार रूपये की कमाई की है। उन्होंने अपनी इस कमाई से अपनी सुविधा के लिए एक मोटर सायकल खरीदी है। इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद करते हुए सोनारू कहते हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि गोबर बेचकर उन्हें इतने पैसों का लाभ होगा। मोटर सायकल खरीदना उनके लिए बड़ी बात थी जिसे उन्होंने सरकार की इस योजना से जुड़कर पाया है।
यह भी पढ़ें CG News: खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों के प्रमाणीकरण के लिए बनेगी नीति, खेल विभाग गठित करेगा समिति












Click it and Unblock the Notifications