Dantewada: पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की पदयात्रा समाप्त, नहीं शामिल हुए अरुण साव

छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम की पदयात्रा गुरुवार को समाप्त हो गई।

दंतेवाड़ा, 29 सितंबर। छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम की पदयात्रा गुरुवार को समाप्त हो गई। उन्होंने बीते 4 दिनों में हर दिन करीब 50 किलोमीटर पैदल चलकर लगभग 170 किलोमीटर की पदयात्रा कर पूरी की है। कोण्डागांव के शीतला मंदिर से लेकर दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर तक चली इस पदयात्रा में मरकाम के साथ लगभग 450 कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे।

मोहन मरकाम ने मांगी दंतेश्वरी माई से सुख शांति की मन्नत

मोहन मरकाम ने मांगी दंतेश्वरी माई से सुख शांति की मन्नत

यात्रा समापन पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि,वह नवरात्र के अवसर पर हर वर्ष कोंडागांव से सैकड़ों देवी भक्तों के साथ दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी के दर्शन करने जाते हैं। बीते 2 वर्ष कोरोना महामारी कारण वह माता के दरबार नही जा पा रहे थे। मोहन मरकाम ने कहा कि, उनकी दंतेश्वरी माता के प्रति सच्ची आस्था और श्रद्धा है। देवी माता सबकी मुराद पूर्ण करतीं हैं,इसलिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली और जनता के सारे कष्टों को दूर करने मां से मन्नत मांगी है।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से कम चर्चित नहीं रही मरकाम की पदयात्रा

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से कम चर्चित नहीं रही मरकाम की पदयात्रा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सबकी नजर है,लेकिन छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की पदयात्रा की चर्चा भी कम नहीं थी । वजह है कि कांग्रेस ने इस पदयात्रा में अपने धुर विरोधी सियासी दल को भी इसमें शामिल होने का न्योता भेजा था । दरअसल मोहन मरकाम अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक 170 किलोमीटर की यात्रा केवल दिनों में पूरी की । इस दौरान उन्होंने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी संवाद भी किया ।

नहीं शामिल हुए अरुण साव,बयानबाजी रहेगी जारी

नहीं शामिल हुए अरुण साव,बयानबाजी रहेगी जारी

मोहन मरकाम इस इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भी आमंत्रित किया था,लेकिन आमंत्रण के बाद भी भाजपा का कोई नेता इस पदयात्रा में शामिल नहीं हुआ। मोहन मरकाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बस्तर प्रवास थे ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं इसी मौके को लपककर भाजपा पर रिवर्स स्विंग दे मारा । जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने बीते बीते शनिवार को कोंडागांव में भाजपा नेताओं से मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शामिल होने का निमंत्रण दिया था ।

राहुल गांधी भी हैं मरकाम की पदयात्रा से प्रभावित

राहुल गांधी भी हैं मरकाम की पदयात्रा से प्रभावित

बीते दिनों कन्याकुमारी में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के दौरान मरकाम ने राहुल गांधी को जानकारी दी थी कि वह हर साल पदयात्रा आयोजित करते हैं,जिसमें एक दिन में वह 50 किलोमीटर का रास्ता तय करते हैं।मरकाम की बातें सुनकर राहुल गांधी भी बेहद प्रभावित हुए थे।

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहन मरकाम की एक दिन में 50 किलोमीटर चलने की बात को झूठ बताया था। अरुण साव ने कहा था कि झूठ बोलना कांग्रेस की फितरत रही है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से झूठ बोला है,अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी से भी झूठ बोल रहे हैं।

संबधित खबर Chhattisgarh: दिलचस्प सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की पदयात्रा में BJP भी होगी शामिल ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+