Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh: दिलचस्प सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की पदयात्रा में BJP भी होगी शामिल ?

मोहन मरकाम की पदयात्रा प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना के लिए है। रोचक बात यह है कि कांग्रेस ने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भी न्योता भेजा है।

रायपुर, 24 सितंबर। एक तरफ राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है,तो वहीं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी नवरात्रि के पहले दिन पदयात्रा पर निकल रहे हैं। चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की यह यात्रा सियासी सरगर्मी बढ़ा रही है। मोहन मरकाम ने इस यात्रा को कोई विशेष नाम नहीं दिया है। पार्टी प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि मोहन मरकाम की पदयात्रा प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना के लिए है। रोचक बात यह है कि कांग्रेस ने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भी न्योता भेजा है।

4 दिनों में करेंगे 161 किलोमीटर तय

4 दिनों में करेंगे 161 किलोमीटर तय

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सबकी नजर है,लेकिन छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की पदयात्रा की चर्चा भी कम नहीं है। वजह है कि कांग्रेस ने इस पदयात्रा में अपने धुर विरोधी सियासी दल को भी इसमें शामिल होने का न्योता भेजा है। दरअसल मोहन मरकाम अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक 161 किलोमीटर की यात्रा केवल दिनों में पूरी करेंगे। इस दौरान वह जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि मोहन मरकाम हर साल दंतेवाड़ा तक पदयात्रा करते हैं। इस दौरान वह एक दिन में 50 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं।

मरकाम ने दी थी राहुल गांधी को जानकारी, अरुण साव ने बताया था झूठ

मरकाम ने दी थी राहुल गांधी को जानकारी, अरुण साव ने बताया था झूठ

मोहन मरकाम की पदयात्रा को लेकर सियासी पारा उफान पर है। बीते दिनों कन्याकुमारी में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के दौरान मरकाम ने राहुल गांधी को जानकारी दी थी कि वह हर साल पदयात्रा आयोजित करते हैं,जिसमें एक दिन में वह 50 किलोमीटर का रास्ता तय करते हैं।

मरकाम की बातें सुनकर राहुल गांधी भी बेहद प्रभावित हुए थे। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहन मरकाम की एक दिन में 50 किलोमीटर चलने की बात को झूठ बताया था। अरुण साव ने कहा था कि झूठ बोलना कांग्रेस की फितरत रही है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से झूठ बोला है,अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी से भी झूठ बोल रहे हैं।

BJP को कांग्रेस का आमंत्रण, हम एक दिन 50 KM चलते हैं,आप भी साथ चलें

BJP को कांग्रेस का आमंत्रण, हम एक दिन 50 KM चलते हैं,आप भी साथ चलें

मोहन मरकाम सोमवार को अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे,लेकिन माहौल शनिवार को ही बनने लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बस्तर प्रवास पर हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं इसी मौके को लपककर भाजपा पर रिवर्स स्विंग दे मारा है। जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने आज सुबह कोंडागांव में भाजपा अध्यक्ष अरुण साव नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

कांग्रेस बोली, बताया था झूठ , अब कैसे मुकरेंगे ?

कांग्रेस बोली, बताया था झूठ , अब कैसे मुकरेंगे ?

कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है की मोदी और शाह समेत पूरी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कैसे झूठ बोलता है ,शायद उन्ही से प्रेरणा ले के प्रदेश के भाजपा नेता भी तथ्यहीन बयान देने और झुटी बाते कहने लगे है। प्रभारी महामंत्री ने कहा की भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बड़ी जोश के साथ पदयात्रा का उपहास उड़ाया था ,अब वह किस मुंह से अपनी बात से मुकर पाएंगे।

दंतेश्वरी माई के दरबार में समाप्त होगी मरकाम की पदयात्रा

दंतेश्वरी माई के दरबार में समाप्त होगी मरकाम की पदयात्रा

मोहन मरकाम की सुख शान्ति समृद्धि पदयात्रा सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन कोंडागांव के शीतला माता मंदिर से शुरू होगी, जो दंतेवाड़ा में माई दंतेश्वरी के मंदिर तय जाएगी। पदयात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि यह पदयात्रा में प्रथम दिन 51 किलोमीटर, दूसरे दिन 50 और तीसरे दिवस 45 किलोमीटर की दूरी तय करेगी ।

उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को मरकाम 15 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन के बाद पदयात्रा का समापन करेंगे । तिवारी ने बताया कि मोहन मरकाम हर साल छत्तीसगढ़ की शांति, खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना को लेकर कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक पदयात्रा करते हैं ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+