Yoga Divas 2023: एक दिन पहले जबलपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देखा धुंआधार वॉटर फॉल, नर्मदा आरती की

Yoga Divas 2023 Jabalpur: योग दिवस के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में शामिल होने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिन पहले शाम को जबलपुर पहुंचे। फुर्सत के क्षण में उनके शेड्यूल में यहां के विश्वप्रसिद्द भेड़ाघाट-धुंआधार वॉटर फॉल का भ्रमण और नर्मदा महाआरती का प्रोग्राम भी तय किया गया था।

महामहिम जगदीप धनखड़ अपनी धर्म पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे पर्यटन स्थल भेड़ाघाट-धुआंधार के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने जलप्रपात देखा। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद थे। उन्होंने यहां मां नर्मदा की गोद में बसे इस मनोहारी दर्शनीय स्थल के सौंदर्य को निहारा।

यहां की प्राकृतिक छटा का लुत्फ़ उठाया और तारीफ़ की। संगमरमर की चट्टानों के बीच बने इस वॉटर फॉल की तुलना उन्होंने नियाग्रा फ़ाल्स से की। यहां नर्मदा नदी की अथाह जलराशि जब जब कई फीट ऊंचाई से गिरती है, तो धुंआ सा छा जाता है, इसलिए इसे धुआंधार कहते हैं।

Yoga-Divas-2023-Vice-President-Jagdeep-Dhankhar-Jabalpur

भव्य आरती देख हुए भाव विभोर
धुआंधार देखने के बाद धनखड़ सीधे नर्मदा तट गौरीघाट पहुंचे। यहां शाम को काशी-हरिद्वार-प्रयागराज की तर्ज नित्य मां नर्मदा की महाआरती होती हैं। अलौकिक छटा बिखेरने वाले इस तट पर धनखड़ सपत्नीक मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए। आरती की भव्यता देख वह भाव विभोर हो गये। यहां भी उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मौजूद थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने स्वास्तिवाचन, हर-हर नर्मदे, मां नर्मदा के जयकारों और नर्मदाष्टकम् के श्लोकों की गूंज के बीच पूरे विधि-विधान से पुरोहितों की मौजूदगी में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। फिर आरती कर देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान 12 वर्षीय लाड़ली लक्ष्मी तेजस्वनी दुबे ने सभी को मां नर्मदा को साफ और स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।

Yoga-Divas-2023-Vice-President-Jagdeep-Dhankhar-Jabalpur

आकर्षक विधुत साज-सज्जा
यहां उपराष्ट्रपति ने मां नर्मदा के विग्रह को शिरोधार्य किया और शीश नवा कर प्रणाम किया। पवित्र ग्वारीघाट का कोना-कोना फूलों और रंगों से बनी रंगोली से सजा था और दीपों से जगमगा रहा था। विद्युतीय साज-सज्जा की दूधिया रोशनी की जगमगाहट के बीच जब पांच अर्चकों ने नर्मदा महाआरती को भव्यता दी, तो धर्म, अध्यात्म, आस्था और श्रद्धा से ग्वारीघाट का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Yoga-Divas-2023-Vice-President-Jagdeep-Dhankhar-Jabalpur

डुमना विमानतल पर हुआ भव्य स्वागत
इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भारतीय वायुसेना के विमान से शाम 4 बजे डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ। जहां राज्यपाल मंगु भाई पटेल, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, आयुष विभाग के केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री ने उनकी आगवानी की। उपराष्ट्रपति धनखड़ का एयरपोर्ट डुमना में आत्मीय स्वागत के बाद राष्ट्रगान के धुन के साथ जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। बुधवार की सुबह 6 बजे जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम हैं। जिसमें उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। पहली बार मध्य प्रदेश के किसी शहर में यह पहला मौका है, जहां मुख्य आयोजन हो रहा हैं। सरकार ने भी इसके लिए पूरे प्रदेश में अलग अंदाज में योग दिवस मानाने का फैसला लिया था। अलग-अलग स्थलों पर प्रतिभागी योग अभ्यास करते नजर आएंगे। मुख्य प्रोग्राम में करीब डेढ़ लाख लोगों के द्वारा योग करने की उम्मीद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+