मां ने भेड़ाघाट घुमाने से किया इंकार तो 5वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली, फूट-फूट कर रो रहा परिवार
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 5वीं में पढ़ रही एक मासूम घूमने जाने की जिद कर रही थी। घरवालों ने जिद नहीं मानी तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।
घटना जबलपुर के धनवंतरी नगर थाना क्षेत्र के जसूजा सिटी की है। छात्रा की उम्र सिर्फ 10 साल थी। वह 5वी कक्षा में पढ़ रही थी। छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। छात्रा ने अपनी मां से भेड़ाघाट घूमने के लिए पूछा था लेकिन मां ने उसे मना कर दिया।

छात्रा की मां उसे पढ़ाई और होमवर्क करने के लिए बोल दिया था। जानकारी अनुसार, वह घूमने की जिद पर अड़ी हुई थी लेकिन मां इसके लिए राजी नहीं हुई। इस बात से गुस्साई छात्रा घर के ऊपर वाले कमरे में चली गई। वहां जाकर उसने दरवाजा पर लगे पर्दे का फांसी का फंदा लगाकर जान दे दिया।
कुछ देर बाद जब मां ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। मां ने देखा कि बेटी फांसी के फंदे से लटकी है, जिसे देख मां चीखने-चिल्लाने लगी। महिला की चीख पुकार सुन वहां लोग आ पहुंचे। लोगों ने पुलिस को फोन लगाकर घटना की जानकारी दे दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की जांच में जुटी हैं। वहीं, छात्रा की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल छात्रा की मौत से इलाके में हड़कंप मचा है।












Click it and Unblock the Notifications