Jabalpur news: वेयर हाउस रीजनल मैनेजर निकला रिश्वतखोर, जबलपुर में 10 हजार नकद लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में काली कमाई करने वाले लगातार बेनकाब हो रहे हैं। सरकार भी ऐसे लोगों को बेनकाब कर सरकारी तंत्र की छवि सुधारने में भरसक प्रयास कर रही हैं। कटनी के बाद अब जबलपुर में लोकायुक्त विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

लोकायुक्त पुलिस ने एमपी वेयर हाउस कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपित रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया वेयर हाउस संचालक से रिश्वत की मांग कर रहा था।

फरियादी की शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने ट्रेप करने की योजना बनाई और तय रकम को लेकर फरियादी को रीजनल मैनेजर के कार्यालय कृषि उपज मंडी भेजा। गुरुवार को फरियादी जैसे ही रीजनल मैनेजर से मिला और उसे दस हजार रुपये की रकम दी लोकायुक्त ने ट्रैप कर लिया।

Warehouse-Regional-Manager-sandeep-bisaria-bribery

कार्रवाई होते ही दफ्तर में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी मैनेजर लोकायुक्त टीम के सामने हक्का-बक्का रह गया। जांच टीम ने मौके से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जिनकी जांच जारी हैं। इस एक्शन के बाद कुछ और ऐसे लोग भी सामने आए, जिनसे आरोपी अक्सर उगाही करता था।

करीब साल से किराया भुगतान में आना-कानी
लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि बरेला में पीड़ित फरियादी अमित ठाकुर का वेयर हाउस है जिसका दस बारह माह का किराया नहीं भुगतान हुआ था। इस किराया का भुगतान करवाने के लिए उसने रीजनल मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने इसकी एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत की। पीड़ित ने इस संबंध में कलेक्ट्रेट से लेकर विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। आरोपी मैनेजर संदीप बिसारिया शुरू में तरह-तरह के बहाने बनाते हुए भुगतान की प्रक्रिया टालता आया, बाद में बजट का हवाला देकर पीड़ित को दफ्तर से वापस लौटा देता था। परेशान होकर फरियादी ने लोकायुक्त विभाग की शरण ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+