Viral video: जबलपुर में लोगों को जान बचाने से ज्यादा जरुरी वीडियो बनाना! सरेराह मानवीयता का कत्लेआम
Viral video: सोशल मीडिया के चकाचौंध में सरेराह मानवीय मूल्यों के सीने में खंजर कैसे घोंपा जा रहा है, इसकी बानगी मध्य प्रदेश के जबलपुर में देखने को मिली। पॉश व्यावसायिक इलाके सिविक सेंटर में एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
मोहल्ले में जरा सी बात पर हुए विवाद का बदला लेने चार युवक दूसरे युवक के खून के प्यासे हो गए। घटना स्थल पर घेरकर चाकुओं से तब तक वार करते रहे जब तक 18 साल का युवक मरणासन्न हालत में नहीं पहुंच गया। कुछ घंटों बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Recommended Video
बड़ी बात यह है कि पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। वीडियो बनाकर वायरल करने वालों ने शायद ऐसा सोचा कि उन्होंने बहुत नेक काम किया। लेकिन उस दौरान घटना का विरोध करने की जहमत उठाई जाती तो शायद एक घर का चिराग बुझने से बच जाता।
ई-रिक्शा की दुकान चलाता था मृतक
ओमती थाना प्रभारी हेमंत सिंह पवार ने बताया कि मृतक मुसाहिद बेलबाग क्षेत्र का रहने वाला हैं। हमलावरों का उससे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त मोहल्ले वालों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया था। लेकिन मुसाहिद जब अपने रिश्तेदार के साथ चाय पीने सिविक सेंटर पहुंचा तो बदमाश युवकों ने उसे घेर लिया। फिर ताबड़तोड़ चाकूओं से हमला किया।
आँखों में वार, चीर दिया पेट
एक मिनट से भी कम वक्त के वीडियो में कैद हुई वारदात में आरोपी मुसाहिद पर लगातार वार करते नजर आ रहे हैं। लहूलुहान हालत में जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उसकी हालत देख चिकित्सकों के भी होश उड़ गए। दोनों आँखों पर भी अटैक किया गया और सीने के अलावा पेट में भी दनादन चाकू घोंपे।
हमलावर चार में से तीन आरोपी अरेस्ट
ओमती टीआई हेमंत सिंह पवार के मुताबिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना स्थल के दोनों ओर मार्ग के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें चार आरोपियों की पहचान अमन तिवारी उर्फ़ कंचा, सुजल सोनकर, आदित्य झा और चीनू सोनकर के रूप में हुई। कई जगहों पर दबिश देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। चीनू सोनकर अभी फरार है, जो सुजल का भाई है।












Click it and Unblock the Notifications