Vande Bharat Express: जबलपुर-इंदौर का तैयार हो रहा शैड्यूल, क्या मई में पीएम मोदी ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

एमपी के जबलपुर से इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात पर बीते दिनों भले ही पानी फिरा, लेकिन अब दोबारा उम्मीद जागी हैं। रेल प्रशासन हरकत में नजर आ रहा हैं। कहा जा रहा है कि मई में जबलपुर-इंदौर ट्रेन चल सकती हैं।

jabalpur

Vande Bharat Express: पश्चिम मध्य रेल जोन जबलपुर में होते हुए यहां से इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेन की तैयारियां धरी रह गई थी। दोनों शहरों के बीच सफ़र करने वाले मुसाफिरों की मंसूबों पर पानी गया था। लेकिन अब फिर इस ट्रेन की नई उम्मीदें जाग उठी हैं।

खासतौर पर जबलपुर रेल मंडल के अफसर जिस ढंग से इस ट्रेन को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मई माह में जबलपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती हैं। देश में और जगहों पर इसी माह कुछ ट्रेन शुरू होना।

train

आपको बता दें मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बीते दिनों भोपाल से नई दिल्ली के लिए शुरू हो चुकी हैं। पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जबकि पहली ट्रेन जबलपुर से शुरू होना था और अचानक ट्रेन की सौगात भोपाल को मिली।

vande bharat

अब एक बार फिर रेल अधिकारियों में जबलपुर-इंदौर की ट्रेन को लेकर हलचल हैं। डीआरएम विवेक शील खुद स्टेशन के प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करते नजर आए। मंडल के आपरेटिंग, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, कमर्शियल विभाग के अधिकारियों ने भी जायजा लिया। रेल सूत्रों के मुताबिक यह कवायद वंदे भारत ट्रेन के लिए ही की जा रही हैं। इनोग्रेशन फंक्शन की व्यवस्थाएं किस प्लेटफॉर्म की जाए, इसका निर्णय होना हैं। यह सब तब हो रहा है जब एमपी में भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के रूप में पहली ट्रेन को पीएम मोदी ने रवाना किया। उसके बाद सोशल मीडिया पर जबलपुर-इंदौर के यात्रियों ने रेल प्रशासन को खूब कोसा। तरह की तरह की प्रतिक्रियाए मंत्रालय स्तर पर भी पहुंची।

jabalpur news

जबलपुर से ट्रेन रवाना करने आ सकते है PM मोदी
माना जा रहा है कि मई माह में देश के कुछ और हिस्सों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली हैं। उसी कतार में जबलपुर-इंदौर ट्रेन भी हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो एमपी की दूसरी इस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाने पीएम नरेंद्र मोदी जबलपुर आ सकते हैं। इस लिहाज से तैयारियां व्यापक स्तर पर हो रही हैं। खबर है कि पीएम मोदी के जबलपुर का शैड्यूल फाइनल होते ही रेल प्रशासन भी अधिकारिक रूप से नई ट्रेन संचालन का ऐलान कर देंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+