Raksha bandhan 2022: जबलपुर में नए मेयर का अनूठा गिफ्ट, राखी बांधने फ्री में चलो....

जबलपुर, 11 अगस्त: भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पवित्र पर्व रक्षाबंधन अनूठा है। इस दिन बहन को रक्षा के संकल्प के साथ उसका भाई कोई न कोई गिफ्ट जरुर देता है। इसी कड़ी में जबलपुर में आज मातृशक्ति को नए मेयर ने अनूठा उपहार पेश किया। रक्षाबंधन के दिन नगर बस सेवा फ्री कर दी गई। हर उम्र की महिलाओं और बहनों के लिए यह बड़ी सौगात दी गई, जिसका शहरवासियों ने दिल से स्वागत किया।

राखी बांधने फ्री में चलों....

राखी बांधने फ्री में चलों....

जबलपुर में 21 वें महापौर के रूप में पवित्र रक्षाबंधन पर्व के ठीक 4 दिन पहले जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' ने शपथ ली है। शहर के प्रथम नागरिक के तौर पर ताजपोशी होते ही नर्मदा स्वच्छता संकल्प की जहां फ़ाइल तैयार हुई, तो वही पवित्र रक्षाबंधन के पर्व पर शहर की मातृशक्ति को अनूठा उपहार पेश किया। नगर बस सेवा के रूप में संचालित 'चलो बस' में इस दिन महिलाओं का सफ़र निशुल्क कर दिया गया।

शहर के विभिन्न रूट पर संचालित 55 बसों में सुविधा

शहर के विभिन्न रूट पर संचालित 55 बसों में सुविधा

संस्कारधानी में विभिन्न रूट्स पर 55 बसों का संचालन हो हैं। पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर आवाजाही के लिए सभी वर्ग की महिलाओं को यह सुविधा दी गई। जिसमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में किसी भी तरह का किराया नहीं लिया जा रहा है। नगर निगम में नई नगर सरकार बनने के बाद यह बड़ी सौगात दी गई। निगम प्रशासन से अनुबंधित जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने भी महापौर की इस मांग को स्वीकार किया।

मेयर प्रभात साहू के कार्यकाल में भी मिली थी सुविधा

मेयर प्रभात साहू के कार्यकाल में भी मिली थी सुविधा

हालांकि इस तरह की सुविधा पहले भी कुछ सालों तक पूर्व महापौर प्रभात साहू के कार्यकाल में भी मिली थी। बाद में मेट्रो बस सेवा कंपनी की निजी परेशानियों ने रक्षाबंधन पर इस सुविधा पर ब्रेक लगा दिया था। मौजूदा वक्त में एक फिर मिली इस सुविधा से लोगों में फिर नई आशा की किरण जागी है।

मेयर अन्नू की पहल का किया स्वागत

मेयर अन्नू की पहल का किया स्वागत

नए मेयर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' की इस पहल का आम लोगों ने भी स्वागत किया। शहर में अलग-अलग इलाकों में अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहिनों को ट्रांसपोर्टेशन का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। 13 किलोमीटर दूर तेवर की रहने वाली सावित्री पटेल का कहना है कि शहर में उन्हें 4 अलग-अलग स्थानों पर राखी बांधने जाना पड़ता था, जिसके लिए आने-जाने में किराया भी बहुत लगता था, लेकिन इस बार महापौर के द्वारा दी गई सुविधा से त्यौहार की ख़ुशी दोगुनी हो गई है।

ये भी पढ़े-कॉमनवेल्थ गोल्ड-मैडलिस्ट अचिंता शेउली पहुंचे जबलपुर, प्रशसंकों ने किया जोरदार स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+