कॉमनवेल्थ गोल्ड-मैडलिस्ट अचिंता शेउली पहुंचे जबलपुर, प्रशसंकों ने किया जोरदार स्वागत

जबलपुर, 08 अगस्त: बर्मिंघम में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को गोल्ड दिलाने वाले अचिंता शेउली सोमवार को जबलपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुँचते ही उनके चाहने वालो का हुजूम इकठ्ठा हो गया और उन्हें गोल्ड मैडम मिलने की सभी ने शुभकामनाएं दी। वेटलिफ्टर अचिंता ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए एक और गोल्ड मेडल दिलाया। वह सेना जबलपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में हवलदार के रूप में पदस्थ है। देश के लिए उनकी कामयाबी के लिए उनके विभाग ने भी बधाइयाँ दी है।

game

पश्चिम बंगाल के रहने वाले अचिंता शेउली ने पिछले दिनों अपने परिवार के साथ पूरे देश का नाम रौशन किया। बर्मिंघम में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। जब वह अपने कार्यक्षेत्र जबलपुर पहुंचे तो लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके स्वागत के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। डुमना एयरपोर्ट पर आगमन होते ही अचिंता जिंदाबाद के नारे लगने लगे। विजय जुलूस की शक्ल में उन्हें 1 टीटीआर ले जाया गया। जहाँ उनके विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सभी ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+