MP News: स्कॉर्पियो गाड़ी से बकरियों की चोरी, रोकने पर ड्रम को उड़ाया, दो की चली गई जान
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लग्जरी गाड़ी से बकरियां चोरी करने का मामला सामने आया है।आरोपी स्कॉर्पियो में घूम- घूमकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हैरानी की बात है कि यह चोर सोना, चांदी, पैसे नहीं चुराते, बल्कि बकरियां चोरी करते हैं।
सिहोरा के सुहजनी में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात तीन चोर बकरी चुराने फर्जी नंबर की स्कॉर्पियो में बैठकर आए हुए थे। जिन्हें ग्रामीणों ने ड्रम रखकर रोकने की कोशिश की थी। लेकिन चोरों ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए, फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा के जानकारी अनुसार चोर बकरी को स्कॉर्पियो में रख रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों सहित लमकना गांव के बाप-बेटे रामधनी दाहिया और सोनेलाल दाहिया की नजर चोरों पर पड़ गई। जिसके बाद देखते ही देखते ग्रामीण इकट्ठा हो गए। भीड़ को देख चोर नजदीक के गांव में बकरी लेकर स्कॉर्पियो सहित भागे। लेकिन घेराबंदी देख स्कॉर्पियो वापस ला लिए।
इसी दौरान सुहजनी गांव के लोगों ने ड्रम रखकर स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चोरों ने ड्रम को भी उड़ा दिया। जिससे ड्रम सीधे जाकर बाप बेटे को लगा। जिससे बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 2 लोग राज दाहिया और आकाश दाहिया घायल हैं। जिनका इलाज जारी है। स्कॉर्पियो का नंबर भी फर्जी है। जिसमें एक अंक गायब है। पुलिस अब स्कॉर्पियो मालिक की भी पतासाजी में जुट गई है।
स्कॉर्पियो से ड्रम टकराने के बाद चोर डर गए और घटनास्थल पर ही स्कॉर्पियो को छोड़कर फरार हो गए हैं। लिहाजा पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और चोरी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अब हाईवे में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications