Gwalior में जीप के बोनट पर ‘स्टंटबाजी’ पड़ी भारी, Facebook पर युवक कर रहे थे Live, ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक
एमपी के ग्वालियर में खुली जीप के बोनट पर बैठकर युवकों को स्टंट करना भारी पड़ा। बीच रास्ते में गाड़ी रोककर ट्रैफिक पुलिस ने स्टंटबाज युवकों को सबक सिखाया और क़ानूनी कार्रवाई की।

Stuntbaazi: कुछ अलग हटकर खुद को दिखाने के चक्कर में स्टंट मुसीबत बन जाते हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खुली जीप में स्टंटबाजी चार युवकों को महंगा साबित हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने बीच सड़क में पकड़ा और उनको थाने ले गए। 3 हजार रुपए का चालान भी काटा।
ग्वालियर के कैसर पहाड़ी रोड का यह मामला है। खुली जीप पंजाबी युवक ड्राइव कर रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने इन युवकों को दो बार समझाइश भी दी। लेकिन जब ये नहीं माने तो हाइवे से चेकिंग से लौटते वक्त डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया ने इनके खिलाफ कार्रवाई की।
Recommended Video
पुलिस ने इन युवकों की जमकर खबर ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डीएसपी ट्रैफिक अन्नोटिया इन युवकों को चिल्लाते नजर आ रहे है। वो कह रहे है कि ये क्या जंगल है? कैसे वीडियो बना रहा है, मजाक बनाकर रखा है क्या ?

इस दौरान जीप ड्राइव कर रहा पंजाबी युवक और उसका साथी कुछ जबाव देता हैं। चलती जीप में बोनट पर बैठा युवक जीप के अंदर बैठ जाता है। तभी डीएसपी अपने स्टाफ को वाहन जब्त कर इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देते हैं।

ये युवक सिरोल इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस जब जीप के साथ इन युवकों को पकड़कर थाने ले गई तो माफी मांगते हुए गिडगिड़ाने लगे। पुलिस ने इन युवकों की एक नहीं सुनी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।
डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया ने बताया कि मॉडिफाई जीप पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले युवक फेसबुक लाइव कर रहे थे। रास्ते में गाड़ी लहराते हुए चलाने का भी आरोप है। बोनट पर बैठकर ऐसे स्टंट दूसरे राहगीरों और जीप चला रहे युवकों के लिए भी खतरा साबित हो सकता हैं। उन्होंने अन्य वाहन चालकों से भी इस तरह के स्टंट न करने की गुजारिश की।
ये भी पढ़े- भोपाल की सड़कों पर गुंडे बदमाशों का स्टंट, जीप के बोनट पर खड़े होकर बनाया VIDEO












Click it and Unblock the Notifications