Jabalpur News: 'वोटिंग के श्रमदान थीम', जबलपुर में हो रहे अभिनव प्रयोग, मॉर्डन दिखेंगे मतदान केंद्र
Jabalpur news: जबलपुर में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने किये जा रहे अभिनव प्रयोगों के तहत जिले भर में "मतदान के लिये श्रमदान" की थीम पर समुदाय की सहभागिता अर्जित कर मतदान केंद्रों को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है । इसी क्रम में आज पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल की दीवारों पर पेंटिंग बनाई जा रही है।
चूंकि मॉडल स्कूल स्थित मतदान केंद्र को ऑल वुमन मैनेज्ड बूथ के लिये चयनित किया गया । इसलिये यहाँ दीवारों को पेंट करने और आकर्षक चित्र बनाने का कार्य महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है । ये महिलायें अलग-अलग संस्थाओं से जुड़ी हैं और जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप सेल के आव्हान पर स्कूल की दीवारों को पेंट करने आगे आईं हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने जिले भर में कई ऐसे मतदान केंद्र चिन्हित किये गये हैं जिन्हें स्थानीय जन समुदाय की सहभागिता से श्रमदान कर सजाया और सँवारा जायेगा । जिला पंचायत की सीईओ और स्वीप की नोडल अधिकारी श्रीमती जयति सिंह ने बताया कि ऐसे मतदान केंद्रों पर श्रमदान कर सजाने-संवारने और आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के पीछे स्थानीय समुदाय में मतदान केंद्रों से भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है, ताकि ज्यादा से मतदाता विधानसभा चुनाव के लिये 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में शामिल हों और अपना कीमती वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।












Click it and Unblock the Notifications