Satpura Tiger Reserve: छिंदवाड़ा के रास्ते नए गेट से बाघ के होंगे दीदार, टूरिस्ट को होगी सहूलियत
(Satpura Tiger Reserve ) मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ का दीदार सिर्फ होशंगाबाद से ही नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा के रास्ते भी किया जा सकेंगा। दरअसल जिले के तामिया देलाखारी की तरफ बफर जोन का एक गेट बनाया गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए इसे जल्द ओपन किया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा महाराष्ट्र नागपुर की ओर से एमपी आने वाले टूरिस्ट को होगा। गेट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अंतिम निरीक्षण रिपोर्ट तैयार होते ही इसे खोल दिया जाएगा।

मप्र में पर्यटन को बढ़ावा देने लगातार नए प्रयास हो रहे है। इसी कड़ी में टूरिस्ट के लिए खुशखबरी यह है कि सतपुड़ा के जंगलों की सैर और टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों का लुत्फ़ उठाने एक गेट और बनाया गया है। अभी तक पर्यटकों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुँचने के लिए होशंगाबाद जाना पड़ता था, लेकिन अब छिंदवाड़ा जिले तामिया देलाखारी के नजदीक नया गेट बनाया गया है। जिसे जल्द ही खोला जाएगा। इस टाइगर रिजर्व में बाघ समेत कई दुर्लभ वन्य प्राणी है। कान्हा पेंच, बांधवगढ़ के साथ एक ही रूट पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की भी सैर जा सकेगी।

यह रास्ता छिंदवाड़ा जिले के तामिया, चिमटीपुर, पातालकोट, झिंगरिया के बीच पड़ता है। अभी तक मप्र में कान्हा, बांधवगढ़ घूमने आने वाले टूरिस्ट पेंच ही घूम पाते थे। लेकिन जल्द खुलने जा रहे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नए गेट से वन्य जीव पर्यटन में चार चाँद लग जाएंगे। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन की नई संभावनाएं भी बढेंगी। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और छिंदवाड़ा जिले के फॉरेस्ट ऑफिसर की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। जिसमें गेट निर्माण संबंधी मुद्दे पर चर्चा हुई थी। गेट खुलने के मद्देनजर वन विभाग ने स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बफर जोन में सुरक्षा के मापदंडों को भी जांचा जा रहा है, ताकि आने वाले वक्त में पर्यटकों और वन्य प्राणियों को कोई खतरा पैदा न हो।
ये भी पढ़े-एमपी: न तो किसी चीते का नाम आशा है और न ही कोई मादा चीता गर्भवती है-डीएफओ












Click it and Unblock the Notifications