एमपी: न तो किसी चीते का नाम आशा है और न ही कोई मादा चीता गर्भवती है-डीएफओ
कूनो नेशनल पार्क की एक मादा चीता के गर्भवती होने की खबर निकली भ्रामक, कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ ने बताया खबर को भ्रामक, प्रधानमंत्री द्वारा एक मादा चीता का नाम रखे जाने की बात को भी किया खारिज
श्योपुर, 1 अक्टूबर। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से एक मादा चीते के गर्भवती होने की खबर को कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ ने भ्रामक बताया है। इसके साथ ही डीएफओ ने एक मादा चीता का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आशा रखे जाने वाली खबर को भी सिरे से खारिज किया है। डीएफओ का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी चीते का नामकरण नहीं किया है, अगर ऐसा होता तो वह मन की बात कार्यक्रम में चीतों के नाम के सुझाव क्यों मांगते।

शनिवार को आई थी चीते के गर्भवती होने की खबर
शनिवार को अचानक से कुछ मीडिया घरानों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर दिया कि कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से एक मादा चीता गर्भवती है। इसके साथ ही खबर में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि जिस मादा चीता की गर्भवती होने की खबरें सामने आ रही हैं उस मादा चीता का नाम आशा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही उस मादा चीता का नाम रखा था।

जंगल में आग की तरफ फैली चीते के गर्भवती होने की खबर
कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों में से एक मादा चीते के गर्भवती होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ के फोन की घंटियां घनघनाने लगीं। डीएफओ से लगातार इस खबर की पुष्टि के लिए पत्रकारों ने संपर्क करना शुरू कर दिया लेकिन जब डीएफओ ने इस मामले में सफाई दी तो सभी लोग हैरान रह गए।

चीते के गर्भवती होने की खबर को डीएफओ ने बताया भ्रामक
कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा कूनो नेशनल पार्क में लाए गए नामीबिया के 8 चीतों में से एक मादा चीते की गर्भवती होने की खबर प्रकाशित करने के बाद इस खबर का खंडन करने के लिए कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा को सामने आना पड़ा। डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने साफ शब्दों में इस पूरी खबर को भ्रामक बताया। डीएफओ ने कहा कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई टेस्ट चीते का नहीं करवाया गया है और न ही नामीबिया से लाए गए किसी भी चीते की प्रेगनेंसी रिपोर्ट नामीबिया द्वारा भिजवा दी गई है, यह खबर पूरी तरह भ्रामक है।

मादा चीता के नामकरण की बात को भी किया खारिज
डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक मादा चीता का नाम आशा रखे जाने की बात को भी सिरे से खारिज किया है। डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी मादा चीता का नाम आशा रखा है यह उनकी जानकारी में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में चीतों के नामकरण के लिए सुझाव क्यों मांगते। कुल मिलाकर जिस तरीके से नामीबिया से लाए गए चीतों को लेकर अलग-अलग खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं, उन सभी खबरों पर डीएफओ ने विराम लगा दिया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications