KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति में संपदा ने जीते 3 लाख 20 हजार, MP के सिंगरौली में है डिप्टी कलेक्टर
जबलपुर, 11 अगस्त: मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में बिग बी के साथ सरकार नजर आई। यानी जबलपुर की रहने वाली डिप्टी कलेक्टर संपदा सराफ...केबीसी की हॉटशीट पर बैठकर संपदा ने अमिताभ बच्चन के सवालों के जबाब दिए। 12 लाख 50 हजार का पड़ाव पार करने के बाद, संपदा 13 वें सवाल में मात खा गई। उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपए से ही संतुष्ट होना पड़ा।

बिगबी के साथ नजर आई संपदा
बिगबी अमिताभ बच्चन के साथ मप्र की डिप्टी डीएम संपदा सराफ टीवी स्क्रीन पर नजर आई। जुलाई के आखिरी हफ़्ते में उनका ऑडिशन हुआ था, कई राउंड से गुजरते हुए, उन्हें मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति में एंट्री मिली। रिकॉर्ड हुए एपिसोड के प्रसारण का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। रक्षाबंधन पर रात को जब प्रसारण हुआ तो अमिताभ ने संपदा को कहा कि आप तो सरकार है।

संपदा ने जीते 3 लाख 20 हजार रुपए
प्रोग्राम के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट शीट पर बैठी संपदा बेहद कॉन्फिडेंट नजर आई। पहले सवाल से ग्यारहवें सवाल तक बगैर लाइफ लाइन के जबाब दिए। 12 वें सवाल में तीनों लाइफ लाइन गंवाकर 12 लाख 50 हजार रुपए का पड़ाव पार कर लिया। लेकिन 13 वें सवाल में संपदा का जबाब गलत रहा, और सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपए की राशि जीत सकी।

इस सवाल में उलझी संपदा
शो में तेलंगाना के रामप्पा मंदिर से जुड़ा 13 वां सवाल संपदा को कठिन साबित हुआ। कम्प्यूटर स्क्रीन पर पूछा गया कि तेलंगाना का रामप्पा मंदिर, जो एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, इनमें से किस्से अपना नाम प्राप्त करता है...चार ऑप्शन दिए गए, जिसमें ए-राजा, बी-एक पंडित, सी-सेनापति और डी- एक मूर्तिकार शामिल था। संपदा इससे पहले के सवाल में अपनी तीनों लाइफ लाइन खो चुकी थी। उन्होंने बी- एक पंडित ऑप्शन चुना, जो गलत जबाब निकला। इस सवाल का सही जबाब डी- एक मूर्तिकार है।

जबलपुर की रहने वाली है संपदा
संपदा मप्र की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर शहर से ताल्लुक रखती है। उनकी पढ़ाई लिखाई इसी शहर में हुई। PSC 2017 की परीक्षा में वह टॉपर रही। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पीएससी के एग्जाम में 1575 में से 1000 अंक हासिल किए थे। जिसके बाद उनका डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयन हुआ।

वर्तमान में सिंगरौली जिले में है पोस्टिंग
संपदा की वर्तमान में एमपी के सिंगरौली जिले में पोस्टिंग है। जब से उन्हें जिले की कमान संभाली है, अपने काम के बलबूते वह सरकार की गुड लिस्ट में शामिल है। कोविड काल के दौरान संपदा तब ज्यादा सुर्ख़ियों में आई, जब उन्होंने इलाज के लिए परेशान लोगों की हर स्तर पर मदद की। एक्टर सोनू सूद तक संपदा से संपर्क करते थे, ताकि जरुरतममंदों को जल्द मदद मुहैया हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications