Road Accident: जबलपुर में हादसे के 5 सेकंड, कार का ऐसा कहर, 20 फीट दूर उछला युवक
Road Accident को लेकर मप्र का जबलपुर हो या फिर कोई दूसरा शहर, वाहन चालकों को रोका टोंका जाता हैं। लेकिन दशहरा का जुलूस देखकर लौट रही एक कार की रफ़्तार ऐसी थी, जैसे उसका चालक कोई हवाई जहाज चला रहा हो। महज एक सेकंड में दो लोग की जान बची तो उनके साथ खड़ा बाइक सवार युवक कार की टक्कर से 20 फुट दूर हवा में उछलकर चपेट में आ गया। आरोप है कि कार चालक और उसका साथी शराब के नशे में चूर था।

हादसे में तब्दील हुई दशहरा की खुशियां
मप्र के जबलपुर में जब लोग दशहरा पर्व की खुशियों के बीच जुलूस देखकर लौट रहे थे, तभी देर रात शहर के रांझी इलाके से बुरी खबर आई। कैटरिंग का काम करने वाले पिंटू बर्मन नाम के 26 साल के युवक को तेज रफ़्तार कार ने रौंद दिया। तेज रफ़्तार लग्जरी कार लहराते हुए सड़क किनारे बाइक पर बैठे युवक को उछालते हुए बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे को अंजाम देने वाली कार में चालक के साथ एक अन्य शख्स भी बैठा था।
Recommended Video

रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसे का Video
जबलपुर रांझी क्षेत्र में रात के वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, वहां पास में लगे CCTV में कैद हो गया। जिसका तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार अंधाधुंध रफ़्तार में आ रही है। घटना से थोड़ी दूर पहले अचानक लहराई, फिर आगे सड़क किनारे अपनी दो बहन के साथ बाइक पर बैठे युवक को रौंदते हुए बिजली के पोल से टकरा जाती है। घटना का शिकार युवक की बहन कुछ समझ ही नहीं पाती, कि यह कैसे हुआ?

सिर्फ 5 सेकंड में टक्कर, 1 सेकंड में बची बहने
हादसे के सामने आए CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कार ने जब पिंटू को रौंदा उसके पांच सकेंड पहले ही वह गाड़ी से आकर रुका। उसके साथ सवार दोनों बहिन लेफ्ट साइड से उतर राइट साइट पहुंची ही थी, तेज रफ़्तार कार आ गई। इस बीच एक सेकंड का ही फासला था, कि पिंटू की बहने साइड हुई। नहीं तो वह भी कार की अंधाधुंध रफ़्तार का शिकार हो जाती।

गायब हो गया कार चालक और उसका साथी
हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। पिंटू की बहन ने रास्ते से गुजर रहे अन्य कार चालकों को आवाज लगाई, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। आस-पड़ोस के लोग जरुर आ गए। एयर बैग की वजह से कार चालक और उसका साथी बच गया। दोनों कार से उतरे और मौका पाते ही वह गायब हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के नंबर से कार मालिक का पता लगाया। पुलिस के मुताबिक कार किसी कार्तिक कोतवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है।

रावण दहन देखने गया था पिंटू
हादसे की चश्मदीद पिंटू की बहन ने बताया कि वह अपने भाई के साथ दशहरा घूमने गई थी। रात करीब दो बजे सभी वापस लौटे तो घर के पास सड़क पर गाड़ी रोकी। पिंटू ने बहनों को कहा कि तुम लोग घर जाओं, मैं अपने दोस्त चंगू खान से मिलकर आता हूं। गाड़ी रोकते हुए इतना कहना ही था, कि सामने से आ रही कार ने रौंद दिया।

आरोपी फरार, घायल की हालत नाजुक
हादसे के बाद फरार हुआ कार चालक अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वही घायल पिंटू को हेड इंजरी और हाथ पैर में फ्रैक्चर हैं। जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। उसकी तीन बहन है और केटरिंग का काम करता है। परिवार का वही सहारा है। पुलिस का कहना है कि दर्दनाक हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक जल्द पकड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications