Politics: ‘उमा भारती कुछ भी कर ले, ये सरकार खुद नशे में है..’, नशाबंदी पर बोले कमलनाथ
(Politics) मप्र में नशे के खिलाफ लगातार मुखर पूर्व सीएम उमा भारती के मामले में भाजपा नेता जहां बोलने से बच रहे है, तो वही कांग्रेस लगातार हमलावार है। जबलपुर पहुंचे पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ बोले कि उमा भारती कुछ भी कर लें, लेकिन जब सरकार खुद नशे में हैं, तो कौन सा नशाबंदी करेगी। फिलहाल इस मामले पर भाजपा की ओर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन बहस का बड़ा मुद्दा जरुर बना गया है।

मध्यप्रदेश में आदर्श शराब नीति लागू करने और नशा मुक्ति का जागरूकता अभियान चलाने की मांग को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती लगातार आवाज बुलंद करती आ रही है। रक्षबंधन के पहले एकादशी पर उन्होंने कई संकल्प भी लिए थे। फिर दो अक्टूबर को भोपाल में महिलाओं के साथ सड़क पर भी उतरी। लेकिन अभी तक उनकी मांग ठंडे बस्ते में है। इस मुद्दे पर भाजपा के न तो मंत्री और न ही बड़े नेता ज्यादा कुछ बोल रहे। कांग्रेस जरुर चुटकियाँ ले रही है। जबलपुर पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने उमा के बहाने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

कमलनाथ ने कहा कि 'उमा भारती कुछ भी कर लें, जब सरकार खुद नशे में है, तो कौन सी नशाबंदी करेगी'। कमलनाथ इससे पहले भी मप्र में शराबबंदी को लेकर बयान देते आए है। लेकिन इस बार उनके बयान ने नई बहस छेड़ दी है। आपको बता दें कि प्रदेश में जब 15 महीने कमलनाथ सरकार थी, उस वक्त नई शराब दुकानों को लेकर बहस का बड़ा मुद्दा बना था। उसके बाद उमा भारती खुद अपनी ही पार्टी की सरकार की नीति के खिलाफ मैदान में आ गई। कुछ दिनों पहले उन्होंने सड़क पर रहने, झोपड़ी में रात गुजारते हुए नशा मुक्ति को लेकर अपने आगे के इरादे स्पष्ट किए थे। अब कमलनाथ के बयान ने उनके मुद्दे को नई सियासी हवा दी।












Click it and Unblock the Notifications