7 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहपुर पुलिस ने 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बड्डू बच्ची के घर में नौकर का काम करता था।
नरसिंहपुर, 6 मई। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में शादी समारोह में शामिल होने आई 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की माने तो आरोपी बड्डू ठाकुर मासूम बच्ची के घर में बतौर नौकर का काम करता था। लेकिन बीती रात के समय नरसिंहपुर के बीरा मैरिज लाइन में एक शादी समारोह में बच्ची के परिजन बच्ची और उनका नौकर आरोपी बड्डू ठाकुर शामिल होने गया था। जहां मौका देखते ही आरोपी ने मासूम बेटी को अपने साथ ले गया और वीरा मैरिज लाइन के बगल के एक खेत में ले जाकर उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। और शव को खेत में रखे भूसे में छुपा दिया।

पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सूक्ष्मता से जांच के बाद आरोपी से कढ़ाई के साथ पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। वहीं पुलिस ने बेटी के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि हम कोशिश करेंगे कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा न्यायालय से मिले।
बच्ची की देखभाल करता था आरोपी नौकर

पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बड्डू ठाकुर सागर का रहने वाला था। करीब 2 साल से वह इस परिवार के लिए नौकर का काम कर रहा था। बच्चे की देखभाल भी वही करता था। जब परिवार शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त था तब उसने इस घटना को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications