Leopard Video: दहशतगर्दी मचाने वाला तेंदुआ कैमरे में कैद, जबलपुर में अब जानवरों को बना रहा शिकार
एमपी के जबलपुर में एक तेंदुए की अजीब सी दहशत है। एक कॉलोनी के लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। तेंदुआ अब आवारा जानवरों को अपना शिकार बना रहा हैं। जिससे लोग खौफजदा हैं।

जबलपुर में इन दिनों एक तेंदुए का खौफ है। डुमना खमरिया के जंगली इलाके से घूमते हुए तेंदुए रहवासी इलाकों में घुसपैठ कर रहे है। दिन हो या रात आम लोगों में दहशत बढ़ती जा रही हैं। एक तेंदुए की दहशत इतनी है कि कुछ कॉलोनियों के लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया हैं। दो दिन पहले आवारा जानवरों का शिकार किया था। उसके बाद व्हीकल एरिया में पहुंच गया। जहां रात के वक्त कॉलोनी में घूमता हुआ CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा हैं। वन अमला भी इसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।

जबलपुर में बढ़ती जा रही तेंदुए की टेंशन
शहर के खमरिया इलाके में एक तेंदुआ लोगों को हलाकान करके रखा हैं। उसका आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। आम जानवरों की तरह वह जब चाहे बसाहट वाले इलाके में घूम रहा है। कुछ लोगों पर हमला करने की कोशिश भी की गई । खमरिया पिपरिया गांव के रहने वाले सोमशेखर सेन ने बताया कि जब वह मार्केट से खरीददारी कर अपने घर लौट रहे थे, रात करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ बीच सड़क पर बैठा मिला। दूर से खतरा समझ आने पर सोमशेखर ने अपना रास्ता बदलने में ही भलाई समझी।
Recommended Video

3 दिन पहले डॉगी और गाय का किया शिकार
खमरिया क्षेत्र की एक कॉलोनी में भी इस तेंदुए की चहल-कदमी का पता चला। एक डॉगी और गाय को अपना शिकार बनाया। डॉगी की मौत हो गई, जबकि तेंदुए के हमले से गाय गंभीर से घायल है। जिसे वेटरनरी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं सड़क किनारे कही भी छिपकर यह तेंदुआ वहां से गुजरने वाले लोगों पर भी हमला करने का प्रयास कर रहा है। जिससे लोग दहशतजदा हैं।

व्हीकल एरिया में CCTV में कैद हुआ
बताया जाता है कि खमरिया से लेकर व्हीकल क्षेत्र तक यह तेंदुआ आतंक मचाए है। व्हीकल इलाके में रहने वाले सम्मति सैनी के घर में लगे CCTV में तेंदुआ कैद हुआ। सैनी के मुताबिक उनके घर के हॉल में कैमरे की डिस्प्ले स्क्रीन लगी है। रात को जब वह घर लौटे और खाना खा रहे थे, तभी उनके घर के सामने से भी तेंदुआ गुजरा। उसकी हरकत उनके यहां लगे कैमरों में कैद हुई है। जिसके फुटेज वन विभाग और पुलिस को सौंपे है।

लोगों ने पालतू पशुओं को किया नजरबंद
तेंदुए की बढ़ती दहशत और जानवरों के शिकार की घटना से लोग घबराए हुए है। खमरिया और व्हीकल इलाके में जिनके पालतू पशु घर के आंगन या फिर बाहर बंधे रहते है, उनको घर के कमरों में रखने लोग मजबूर हैं। लोगों को खुद के साथ अपने पालतू पशुओं की जान का खतरा बढ़ गया। उन्हें लग रहा है कि रात के वक्त तेंदुआ उनके घर के पशु को देखकर कही आ ना जाए।

वन विभाग परेशान, ट्रैप कैमरे लगाने का फैसला
वन विभाग की तीन टीम इस तेंदुए को पकड़ने में जुटी है। करीब हफ्ता भर होने को है, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने उसकी लोकेशन के आधार पर टीम पहुंच रही है, लेकिन वह चकमा देकर दूर जंगल में छिप जाता है। जंगल में सर्च किया जा रहा है, लेकिन वह पकड़ से दूर हो जाता है। अब खमरिया और व्हीकल के संभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाने का फैसला लिया गया है। ताकि दहशत मचा रहे तेंदुए को पकड़ा जा सकें।












Click it and Unblock the Notifications