Jabalpur News: लावारिस कार केस में नया मोड़,जबलपुर के शख्स पर आरोप,महिला बोली-गाड़ी में रखवाए गए कारतूस
एमपी के जबलपुर में लावारिस कार में कारतूस मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गाड़ी पर दावा जताने वाली महिला ने एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसकी एसपी दफ्तर में शिकायत की गई है।

New twist in unclaimed car case:एमपी के जबलपुर में लावारिस कार केस में नया मोड़ आ गया है। गाड़ी की तलाशी में मिले जिंदा कारतूस और खाली खोखे के बाद कार पर दावा जताने महिला एसपी दफ्तर पहुंची। महिला ने भगत सिंह कुशवाहा नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए है। एडिशनल एसपी को की गई शिकायत में महिला ने बताया है कि उसकी गाड़ी में साजिश के तहत कुशवाहा ने कारतूस रखवाए। कार लावारिस हालत में छोड़ने के पीछे की वजह भी बीजेपी नेता ही था।

जबलपुर के सिविक सेंटर एरिया में लावारिस मिली बिना नंबर की कार मामले में नया मोड़ आ गया है। कार पर दावा जताने वाली महिला के सिलसिले में पुलिस कई एंगल से जांच कर ही रही थी कि वह एसपी दफ्तर पहुंच गई। महिला ने एडिशनल एसपी गोपाल खंडेल को एक लिखित शिकायत सौंपी है। उसका आरोप है कि कार की तलाशी में बरामद 5 जिंदा कारतूस और खाली खोखे से उसका कोई ताल्लुक नहीं है। कुशवाहा पर महिला ने यह साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि वह व्यक्ति उसे करीब एक साल से कई तरह से प्रताड़ित कर रहा है। 22 जनवरी को जब वह सदर एरिया किसी काम से गई थी, तो वह उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। अगवा करने की नीयत से ग्वारीघाट, भटोली तक उसका पीछा किया। किसी तरह वह अपनी गाड़ी दूसरे रास्ते से लेकर सिविक सेंटर पहुंची, जहां माता गुजरी कॉलेज के पास सड़क किनारे पार्क कर दी। आरोपी से बचने के डर से वह कॉलेज के अंदर छुप गई थी। बाद में वह ऑटो से अपने घर चली गई। महिला ने यह भी बताया है कि उसकी कार का एक कांच थोड़ा सा खुला रह गया था, उसी से उसकी गाड़ी में कारतूस रखे गए। पुलिस ने अब महिला के आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications