Jabalpur News: अब पर्यटन विभाग की गाड़ी से नर्मदा परिक्रमा, जबलपुर से हुई शुरुआत

(Jabalpur News) मप्र पर्यटन विभाग ने तीर्थ दर्शन योजना की तर्ज पर नर्मदा परिक्रमा की अभिनव पहल शुरू की हैं। जिसकी शुरुआत जबलपुर से की गई। पर्यटन और अध्यात्म के विजन के साथ परिक्रमवासियों को वाहनों का इंतजाम कराया जा रहा है। सुसज्जित ये वाहन जब रवाना हुए नर्मदे हर के जयकारों से माहौल गूंज उठा। ख़ास बात यह है कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सभी तरह की सुविधाओं का ख्याल पर्यटन विभाग रखेगा।

jabalpur

मप्र पर्यटन विभाग द्वारा आध्यात्म पर्यटन के तहत नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत जबलपुर से की गई। पर्यटन विभाग की कल्चुरी होटल से धार्मिक वातावरण में सुसज्जित वाहनों में परिक्रमावासियों को रवाना किया गया। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने बताया कि नर्मदा इस देश की प्रमुख अध्यात्मिक केन्द्र है, मध्य प्रदेश का जन जीवन और पर्यटन दोनों चीज नर्मदा के चारों ओर है। जिस समाज में हम रहते हैं, वहां अक्सर नर्मदा परिक्रमा की चर्चा होती है, योजना बनाते हैं, पर वह कभी-कभी पूरा नही हो पाता है। इसी मकसद से मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने तीर्थ दर्शन योजना के तर्ज पर नर्मदा परिक्रमा की अभिनव पहल शुरू की है।

jabalpur

यात्रा शुभारंभ अवसर पर संत महात्मा और नर्मदा सेवा समितियों के सदस्य भी पहुंचे। उन्होंने नर्मदा परिक्रमवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान सभी समुचित सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। निश्चित ही यात्रा रोमांचक और अध्यात्मिक होगी। सभी इस पहल को पर्यटन के विकास के संबंध में बड़ा विजन बताया। विधायक अजय विश्नोई बोले कि इन प्रयासों से नर्मदा परिक्रमा करने वालों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही नर्मदा के प्रति श्रद्धा भी बढ़ेगी। इस दौरान नर्मदा परिक्रमा के लिये दो वाहनों को रवाना किया गया। इस योजना से उन लोगों को सबसे ज्यदा लाभ होगा जो पैदल या फिर अन्य किसी वजह से परिक्रमा नहीं कर सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+