Crime: जबलपुर में ‘गायक कलाकार’ की हत्या, मृतक का मोबाइल भी गायब, जांच में जुटी पुलिस
आर्केस्ट्रा टीम में शामिल शहर के 24 वर्षीय गायक अजय कनौजिया को मौत के घाट उतार दिया गया। शहर के रानीताल श्मशान घाट के पास लहु-लुहान हालत में युवक की लाश पड़ी मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जबलपुर, 18 जुलाई: आर्केस्ट्रा के एक गायक की जबलपुर में हत्या कर दी गई। एक होटल में प्रोग्राम का कहकर घर से निकले युवक की लाश शमशान घाट के पास मिली। वारदात की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाएं है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या चाकुओं से वार कर होना बताई जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Recommended Video

आर्केस्ट्रा टीम में शामिल शहर के 24 वर्षीय गायक अजय कनौजिया को मौत के घाट उतार दिया गया। शहर के रानीताल श्मशान घाट के पास लहु-लुहान हालत में युवक की लाश पड़ी मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक पर चाक़ू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के पास मोबाइल भी था, लेकिन वह बरामद नहीं हुआ, आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसके मोबाइल को भी लेकर फरार हो गए है। घटना देर रात के वक्त होना बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास CCTV के फुटेज पता करने के प्रयास किए जा रहे है। ताकि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का कोई सुराग लग सकें। मृतक अजय रात को घर से निकलकर कहाँ गया था, इस बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

एक प्रोग्राम में जाने का कहकर घर से निकला था मृतक
अजय के अंधे क़त्ल से उसके परिजन गहरे सदमें में है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक अजय रविवार की रात करीब आठ बजे किसी होटल में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का कहकर निकला था। रात को 12 बजे के लगभग घर पर वापस न लौटने पर उसके पिता ने अपने बड़े बेटे महेंद्र को कहा कि अजय के बारे में जानकारी लो। लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ़ था। काफी देर होने के बाबजूद भी जब अजय घर नहीं लौटा तो दोबारा रात तीन बजे भी फोन लगाया गया, लेकिन उस दौरान भी फोन स्विच ऑफ़ ही आया। अगली सुबह परिजनों के उस वक्त होश उड़ गए, जब उन्हें अजय के शव की श्मशान घाट के पास पड़े होने की जानकारी लगी।
ये भी पढ़े-सड़क पर डॉन की बर्थ-डे पार्टी में धांय-धांय, अब पुलिस काटेगी केक !












Click it and Unblock the Notifications