Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वो सब जगह टच करते हैं, प्राइवेट पार्ट भी....फिर माइनर स्टूडेंट का वीडियो हो गया वायरल

जबलपुर, 19 अगस्त: हम रोज स्कूल जाते है तो टीचर छाती से लगाकर पकड़ लेते है, ऊपर से नीचे और पीछे साइड कई जगह टच करते हैं। यह बोलते हुए छोटी बच्चियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जबलपुर के पाटन विकासखंड के प्राथमिक स्कूल भमका का बताया जा रहा हैं। जहां पदस्थ एक टीचर पर गंभीर आरोप है। इस मामले की जानकारी लगने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए है। वही इस मामले ने एक बार फिर गुरु शिष्य के बीच पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

वीडियो में छात्राओं ने बताई अपनी व्यथा

वीडियो में छात्राओं ने बताई अपनी व्यथा

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रायमरी स्कूल की छात्राओं ने अपने टीचर पर गंभीर आरोप लगाए है। वीडियो में कुछ बच्चियां एक ही तरह के आरोप लगाते नजर आ रही हैं। इनकी उम्र लगभग 9-10 साल है। पीड़ित बच्चियों ने अपनी परेशानी घर वालों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने संबंधित शिक्षक से ऐसी हरकत न करने कहा, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया।

वो आगे से लेकर पीछे तक करते है टच...

वो आगे से लेकर पीछे तक करते है टच...

पीड़ित छात्राओं ने टीचर पर आरोप लगाया है कि वह उनके साथ गंदी हरकते करते है। बहाने से पास बुला लेते है, फिर सीने से लगाकर जोर से पकड़ लेते है। आगे-पीछे ऊपर से नीचे तक कई जगह टच करते है। प्राइवेट पार्ट भी छूने लगते है। वायरल वीडियो में ये आरोप एक छात्रा नहीं, बल्कि तीन छात्राएं लगाते दिख रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल की अन्य कई छात्राओं के साथ भी आरोपी टीचर इसी तरह की हरकत करता है।

घबराई बच्चियों ने स्कूल जाना छोड़ा

घबराई बच्चियों ने स्कूल जाना छोड़ा

इस अश्लीलता से परेशान पीड़ित बच्चियों ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया हैं। आरोपी टीचर इस बात को न बताने भी कई तरह से दबाब डाल रहा था। बच्चियों को कई तरह की धमकियाँ भी दे रहा था। शिक्षक को मना करने के बाबजूद जब परिजनों ने देखा कि हर रोज बच्चियां दहशत में हैं और मानसिक रूप से परेशान है, तो उन्होंने भी अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से इंकार कर दिया है।

FIR दर्ज करने की मांग

FIR दर्ज करने की मांग

यह स्कूल जिस संकुल में आता है, उसके पालक संघ के सदस्यों ने इस मामले को बेहद शर्मनाक करार दिया है। संघ का कहना है कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, उस जगह ऐसी घिनौनी हरकते करने वाला शिक्षक 'गुरु' शब्द का गला घोंट रहा है। पालक शिक्षक संघ ने इस मामले में शिक्षा विभाग से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए। साथ ही उसे बर्खास्त किया ।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया। शुरुआत में तो अधिकारी इस मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए, बाद में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने जांच की बात की हैं। डीईओ ने संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और आरोपी टीचर को तलब किया है। डीईओ का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी शिक्षक का निलंबन और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+