MP election 2023: टिकट वितरण पर जबलपुर में भी बवाल, BJP चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव को घेरा, गनर की पिटाई

MP election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में टिकट वितरण को लेकर दावेदारों और उनके समर्थकों में नाराजगी चिंगारी आग के गोले का रूप लेती जा रही हैं। राजधानी भोपाल में कांग्रेस दफ्तर में हंगामा, तोड़फोड़ जैसी नौबत के बाद वैसी ही शक्ल का रूप जबलपुर में बीजेपी के संभागीय दफ्तर में भी नजर आया।

दरअसल बीजेपी ने 94 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की तो जबलपुर की बची हुई उत्तर मध्य और सिहोरा सीट के उम्मीदवार भी घोषित हुए। जिसमें शहर की उत्तर मध्य सीट से युवा चेहरे अभिलाष पाण्डेय को प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा के एक धड़े में नाराजगी बढ़ गई।

बीजेपी के लिए उत्तर मध्य, शहर का सबसे ताकतवर विधानसभा क्षेत्र माना जाता था। लेकिन पिछली बार यहां से बीजेपी पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन को हार का सामना करना पड़ा। इस बार इस सीट से कई स्थानीय नेता टिकट के जुगाड़ में थे। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन ने अपने बेटे रोहित जैन के लिए भी दावेदारी पेश की थी।

mp-election-2023-ruckus-in-jabalpur-bjp-ticket-distribution

लेकिन लिस्ट आउट होते ही सभी दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अभिलाष पाण्डेय का नाम किसी हजम नहीं हुआ और शरद जैन गुट के लोगों ने बीजेपी के संभागीय दफ्तर पर धावा बोल दिया। यहां मची गदर का शिकार प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव हुए। उनके सामने जमकर नारेबाजी की गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यादव को खूब खरी-खरी सुनाई।
बवाल इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक आ गई। यादव को सुरक्षित रखने के प्रयास में उनके गनर की प्रदर्शनकारियों ने धुनाई कर दी। भीड़ में लोगों ने गनर को खूब मुक्के और थप्पड़ जड़े। मौके पर जब पुलिस पहुंची, तक कही गनर को भीड़ से अलग किया गया। शरद जैन समर्थकों का कहना है कि अभिलाष पाण्डेय, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और वहां से भी दावेदारी कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने पश्चिम से सांसद राकेश सिंह को टिकट दे दिया।

अभिलाष के अरमानों को पूरा करने षड्यंत्र रचने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें बाहरी विधानसभा का प्रत्याशी कबूल नहीं। शरद जैन के पुत्र के अलावा इस सीट पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पार्टी में वापसी करने वाले धीरज पटैरिया, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, राजेश जैन समेत कई और भाजपाइयों ने टिकट के लिए दावेदारी ठोकी थी। जब अभिलाष की झोली में टिकट पहुंचा तो अब कोई खुलकर तो कोई छिपकर पार्टी के फैसले का विरोध कर रहा हैं। खबर यह भी है कि शरद जैन समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान बहती गंगा में हाथ धोने अन्य दावेदारों के समर्थक भी पहुंचे थे। वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है गुस्से की इस आग को जल्द शांत कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+