Jabalpur में कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने छुआ दहाई का आंकड़ा, 1 दिन में मिले 10 पॉजिटिव केस, 37 मरीज भर्ती
मध्य प्रदेश में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा हैं। रविवार को जबलपुर में 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई।

MP corona positive patients Increasing: कोरोना का कहर कुछ महीने थमने के बाद फिर बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर के साथ अब जबलपुर में भी हर रोज पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। रविवार को एक दिन में 10 नए मरीज कोविड पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया हैं।
जबलपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई हैं। स्वास्थ्य महकमे ने कोविड लक्षण वाले मरीजों के सेम्पल और बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए है। कई महीनों बाद १६ मार्च को पहला मौका रहा जब एक दिन में पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े ने दहाई का अंक छुआ।

एक दिन में 10 पॉजिटिव मरीजों की संख्या सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ हैं। जिला प्रशासन ने भी नागरिकों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। 56 सेम्पल लिए गए थे जिसमें से 44 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 10 मरीज संक्रमित मिले।
ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉ. संजय मिश्रा का कहना है कि हर रोज टेस्ट बढ़ाए जा रहे है। आम लोगों को भी जागरूक के उद्देश्य से प्रचार-प्रचार भी किया जा रहा है। हालांकि मास्क लगाना अभी अनिवार्य नहीं किया गया, लेकिन आम लोगों को सुरक्षा बतौर मास्क और जरुरी सावधानियां बरतने कहा गया है।

डॉ. मिश्रा का कहना है कि मौसम में भी बदलाव जारी है। वायरल फीवर और सामान्य सर्दी जुकाम का संक्रमण भी हावी हो रहा हैं। इसी के साथ कोविड के लक्षण यदि किसी मरीज को प्रतीत होते है तो फ़ौरन जांच कराना चाहिए। पॉजिटिव कुछ मरीज घर पर ही आइसोलेट किए गए है।
विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य महकमे प्रशासन की ओर से भले ही किसी तरह की पाबंदी जारी नहीं की गई, लेकिन सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर आम लोगों को खुद सावधानी बरतने की जरुरत है। पहले के मुकाबले इस बार कोरोना ज्यादा घातक नहीं है।

ये भी पढ़े- Coronavirus: फिर से डराने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटों में 10093 नए मरीज, 23 की मौत












Click it and Unblock the Notifications