MP assembly elction 2023: आचार संहिता प्रभावी रहने तक 'न जनसुनवाई होगी और ही ग्राम सभाएं'
MP assembly election 2023: विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रभावी हुई आदर्श आचरण संहिता को दृष्टिगत रखते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने प्रति सप्ताह मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई को स्थगित कर दिया है।
मध्य प्रदेश में हर मंगलवार को जनसुनवाई की व्यवस्था सरकार ने शुरू की थी। जो लंबे अरसे संचालित हैं। जिले से अपनी जन समस्याओं और शासकीय योजनाओं से संबंधित शिकायतें लेकर लोग संबंधित कार्यालयों में पहुंचते थे। यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में भी हैं।

लेकिन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस बारे में जारी आदेश में कहा गया है कि साप्ताहिक जनसुनवाई आदर्श आचरण संहिता प्रभावी रहने तक स्थगित रहेगी । जिला निर्वाचन अधिकारी सुमन ने एक अन्य आदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने तक ग्राम सभाओं के आयोजन पर भी रोक लगा दी है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिले के सभी कार्यालयों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का सभी को पालन करने कहा गया हैं। शासकीय दफ्तरों और विभागों में भी सरकार से संबंधित किसी भी योजना का विज्ञापन या ऐसा प्रचार-प्रसार जिससे चुनाव प्रभावित, उसे हटाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications