Jabalpur News: सेना के टैंक का गोला हुआ मिस फायर, खमरिया एलपीआर में बमों की टेस्टिंग में दो कर्मचारी घायल
एमपी जबलपुर में सेना के लॉन्ग प्रूफ रेंज में टेस्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। बम टेस्टिंग के दौरान रिवर्स मिस फायर हुआ। जिससे एक बम का गोला एक कर्मचारी के पास फट गया। हादसे कर्मचारी बुरी तरह जख्मी है।

Miss fire of army tank: एमपी के जबलपुर में सेना के लॉन्ग प्रूफ रेंज (एलपीआर) खमरिया में बड़ा हादसा हुआ। सेना के बमों की टेस्टिंग के दौरान एक टैंक में मिस फायर हुआ। टी-90 टैंक का शैल 'रीको' रिवर्स होकर वहां मौजूद दो कर्मचारियों के पास जा गिरा और फट गया। हादसे में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज जारी हैं। डीजीक्यूए के सीनियर क्वालिटी एश्योरेंस स्टेब्लिसमेंट के दोनों कर्मचारियों के पैरों में चोटें पहुंची हैं और उनका इलाज जारी है।

जबलपुर के खमरिया एलपीआर में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। आयुध निर्माणी खमरिया में बनने वाले बमों की टेस्टिंग के दौरान के एक टैंक में मिस फायर हुआ। जिससे बम का गोला रिवर्स होते हुए काफी दूर खड़े कर्मचारियों के पास गिरकर फट गया। टेस्टिंग कार्य में लगी टीम जब तक कुछ समझ पाती, दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो चुके थे। डीजीक्यूए के सीनियर क्वालिटी एश्योरेंस स्टेब्लिसमेंट में घायल कर्मचारी श्याम जी प्रसाद कारपेंटर हैं। अन्य एक और कर्मचारी को चोटें पहुंची हैं। दोनों को फ़ौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना से एलपीआर सेक्शन में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया गया कि टी-90 टैंक में बम की टेस्टिंग हो रही थी। 'रीको' नाम का बम शैल किस वजह से मिस फायर हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है। प्रबंधन ने इसके लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है। इधर कर्मचारी संगठनों ने लगातार हो रहे हादसों को लेकर चिंता जताई है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि आयुध निर्माणी विभाग में लगतार कर्मचारियों की संख्या कम होती है। जिससे कार्यरत कर्मचारियों पर कम दबाब ज्यादा है। साथ ही प्रबंधन कई बार सुरक्षा के मापदंडों को भी नजरअंदाज करता है। इस सिलसिले में कई बार मांग की गई कि जबरदस्ती काम का बोझ न लादा जाए। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। जिसका परिणाम ऐसे नतीजों के रूप में सामने आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications