Jabalpur News: 'राक्षस कहने वालों के भीतर का लोकतंत्र मर गया', जबलपुर में मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान
Jabalpur News: देश की सियासत का मिजाज है कि चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो जाती हैं। लेकिन कई बार बयानों में हद पार हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान में भी हुआ हैं।
बीजेपी के वोटर्स को 'राक्षस' प्रवृति बताने वाले सुरेजवाला के बयान पर बवाल मचा हुआ हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर बीजेपी सरकार शासित राज्यों में सुरजेवाला बुरी तरह घिरते जा रहे हैं। उनके खिलाफ परिवाद भी दायर होने लगे हैं। आलम यह है कि स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की बोलती बंद हैं।
सुरजेवाला का बयान सोशल मीडिया में वायरल होते ही मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले दिन ही कांग्रेस को करारा जबाव दे चुके हैं। अब जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सुरजेवाला का नाम लिए बिना तीखी प्रतिक्रिया दी हैं।

प्रहलाद पटेल ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा, भगवान होते हैं। यही उनको शिक्षा मिली हैं। निर्णय पक्ष में हो या विपक्ष में, सिर झुककर स्वीकार करना चाहिए। लेकिन जिस मतदाताओं को 'राक्षस' बताने वाला जिस तरह का बयान दिया गया है, वह लोकतंत्र का अपमान हैं। ऐसा बयान देने वालों के भीतर का लोकतंत्र मर गया हैं। ऐसे लोगों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई हैं। आपको बता दे कि एक कार्यक्रम में सुरजेवाला ने कहा था कि 'भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार भाजपा समर्थक और भाजपा को वोट देने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हैं'।
साल के अंत में मध्य प्रदेश समेत देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। सुरजेवाला के बयान को जिस अंदाज में बीजेपी ने लपका हैं, उससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ना तय है। क्योकि बयान सिर्फ बीजेपी के लिए होता तो कांग्रेस के पास बचाव के रास्ते होते। लेकिन बयान में शामिल किए 'मतदाता' फिर उन्हें राक्षस बताना, कोई भी जायज नहीं ठहरा सकता।












Click it and Unblock the Notifications