Mahakal Lok: उज्जैन बाबा महाकाल के भक्ति दीपों से रोशन हुआ मप्र, धर्ममय हुई संस्कारधानी

(Mahakal lok corridor) बाबा महाकाल की धर्म नगरी उज्जैन में बना 900 मीटर ऐतिहासिक कॉरिडोर का लोकार्पण हो गया। इन खूबसूरत लम्हों के गवाह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। मंगलवार को यहां ना सिर्फ धर्म का एक और मंगल अध्याय जुड़ा, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को त्रिकालदर्शी भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था का नया संदेश भी दिया गया। शिवराज सरकार के राज में मिली इस सौगात से पूरा मध्यप्रदेश शिव भक्ति के दीपों से रोशन हो गया।

jabalpur

महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह का संस्कारधानी जबलपुर में भी सीधा प्रसारण किया गया। नर्मदा तट ग्वारीघाट के साथ-साथ शहर के अनेक मंदिरों में भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया। बाबा महाकाल के महाकाल लोक के लोकार्पण के चलते संस्कारधानी शिवमय हो गई और अनेक जगहों पर दीपों को प्रज्वलित कर बाबा महाकाल की विशेष आराधना की गई। नगर निगम ने इसके लिए अनेक व्यवस्थाएं की थी जिसके तहत संस्कारधानी शिवभक्ति में लीन दिखी। बाबा महाकाल के महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह का मुख्य कार्यक्रम ग्वारीघाट में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं समेत स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।

live

शहर के प्रमुख बड़े मंदिरों में भी शाम के बाद कई धार्मिक आयोजन हुए। उज्जैन में कॉरिडोर का लोकार्पण होते ही शहर में जब दीप प्रज्ज्वलित किए गए, तो ऐसा लगा जैसे दीपावली का पर्व हो। आपको बता दें इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने संस्कारधानी जबलपुर से भी शिवभक्तों का जत्था उज्जैन पहुंचा था। पवित्र नर्मदा जल का कलश लेकर पहुंचे श्रधालुओं ने क्षिप्रा में जल विसर्जित किया। इससे पहले भोलेनाथ की प्रतिकृति सिर पर रखकर जत्थे की गाजे बाजे के साथ यात्रा भी निकली थी। नए स्वरुप में बाबा महाकाल मंदिर के विस्तार से होने से ना सिर्फ श्रद्धालुओं को अलग आनंद की अनुभूति होगी, बल्कि पहले से ज्यादा पर्यटन के क्षेत्र में चार चांद भी लगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+