Madhya pradesh में क्या कथा वाचकों के पंडाल से निकलेंगे वोट? जबलपुर में भी चल रही है तैयारी
MP में इन दिनों कथा वाचकों का हर तरफ जलवा हैं। अब महाकौशल के जबलपुर में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा के आयोजन की तैयारियां जोरो पर हैं।

Madhya pradesh: मध्य प्रदेश में इन दिनों चुनावी सभाओं जैसी भीड़ धार्मिक कथा पंडालों में नजर आ रही हैं। सूबे के जिस भी इलाके में नजर घुमाओं, कथा वाचकों की तूती बोल रही हैं। एक से बढ़कर एक बयान भी ऐसे आ रहे है कि पब्लिक प्रभावित है। चुनावी साल में ही अब महाकौशल की राजनीति के केंद्र बिंदु जबलपुर में भी ऐसा ही जमघट लगने वाला हैं। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा के आयोजन की व्यापक व्यापक तैयारी की जा रही हैं।

चमत्कारिक बाते और हिन्दू धर्म संस्कृति पर बाते करने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का पंडाल जबलपुर में सज रहा हैं। अपने प्रवचनों, दावों और बयानों से देश भर में चर्चित इन दोनों कथा वाचकों को राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने आमंत्रित किया हैं। बीते कुछ दिनों पूर्व ऐसी ही स्थिति प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी नजर आई, जहां यजमान जनप्रतिनिधि और सियासी दलों से जुड़े बड़े नेता ही रहे।

धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के लिए पनागर विधानसभा क्षेत्र में 25 एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा है। वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा के आयोजन के पंडाल की भी ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो। धर्म के बहाने जुटने वाली लाखों की इस भीड़ को प्रमुख आयोजकों ने अघोषित प्रचार का जरिया माना है। आयोजक ही आगामी विधानसभा चुनाव के दावेदार भी है। ऐसे में राजनीति के जानकारों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर ऐसे कथा पंडाल वोट बैंक का हथियार बन रहे हैं। 4-6 दिनों के आयोजन में क्षेत्र की इतनी भीड़ आयोजनकर्ताओं की भी मुरीद होगी। जिसका सीधे तौर पर फायदा चुनाव के वक्त मिलेगा। कथा के दौरान कई प्रसंगों के माध्यम से जनता का मूड भी बदला जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश भर में कथा वाचकों की बयार बह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications