Madhya pradesh: अगले हफ़्ते मिल जाएगी नए ‘मेयर को चेयर’, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
शहर सरकार के लिए चली निर्वाचन की करीब दो महीने की कवायद के बाद अब नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के कुर्सी सँभालने की घड़ी नजदीक आ गई है।
जबलपुर, 29 जुलाई: मप्र नगरीय निकायों में नवनिर्वाचित महापौर-पार्षदों को अगस्त के पहले हफ़्ते में उनको कुर्सी मिल जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद शपथ-ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है। जिले के कलेक्टर सभी निर्वाचितों को शपथ दिलाएंगे। जबलपुर में शपथ ग्रहण समारोह के स्थान को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इस सिलसिले में नव निर्वाचित महापौर और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चाओं के दौर जारी है।

शहर सरकार के लिए चली निर्वाचन की करीब दो महीने की कवायद के बाद अब नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के कुर्सी सँभालने की घड़ी नजदीक आ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाचित पार्षद और महापौर के निर्वाचन की अधिसूचना का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। नियम प्रक्रिया के तहत अब प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों में सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ-ग्रहण कराई जाएगी। हर नगर निगम क्षेत्र में इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है।

जबलपुर में शपथ ग्रहण समारोह के स्थान चयन को लेकर मामला उलझा है। इस बार यहाँ कांग्रेस से नव निर्वाचित महापौर है, तो 79 वार्डों से 26 कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए। इसलिए कांग्रेस बड़े जोर-शोर से शपथ ग्रहण समारोह कराने के मूड में है। नव निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और जनप्रतिनिधियों से प्रशासनिक अधिकारी बैठक भी कर रहे है, जिसमें बारिश को देखते हुए दो तीन अलग-अलग स्थान सुझाए गए, पर अभी उन जगहों में से किसी भी स्थान को फाइनल नहीं किया गया है।

अगस्त के पहले हफ़्ते में नए मेयर को मिल जाएगी उनकी चेयर
इस सिलसिले में एक उलझन मुहूर्त की भी है। कुछ पार्षद और महापौर पहली बाद निगम सदन की सीढ़ी चढ़ेंगे, लिहाजा सभी अपने पंडित और जानकारों से मुहूर्त भी निकलवा रहे है। इस बारे में नव निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। उसके एक सप्ताह के अंदर नगर निगम के नए संसोधित नियम के तहत अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।
ये भी पढ़े-मेयर की चेयर: एक रुपये में हवा नहीं, महापौर मिलेगा, VIP की जगह होगी प्लास्टिक कुर्सी












Click it and Unblock the Notifications